इटली के पास समुद्र में नाव हादसा, 32 प्रवासियों को बचाया गया, 71 लापता

इटली के तट के पास दो मर्चेंट जहाजों ने ईस्टर वीकेंड पर लीबिया से यूरोप जाने की कोशिश कर रही एक नाव से दो माइग्रेंट्स के शव बरामद किए और 32 बचे हुए लोगों को बचाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईस्टर वीकेंड पर लीबिया से यूरोप जा रही नाव से जुड़े हादसे में दो शव और 32 लोग बचाए गए हैं
  • नाव पर कुल 105 लोग सवार थे, जिनमें से 71 समुद्र में लापता हो गए हैं और खोज जारी है
  • बचाए गए लोगों ने बताया कि नाव पलटी हुई थी और कई लोग पानी में फंसे हुए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईस्टर वीकेंड के दौरान लीबिया से यूरोप की ओर जा रही एक नाव से जुड़े बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है. इटली के तट के पास दो मर्चेंट जहाजों ने समुद्र में फंसे प्रवासियों को बचाने के दौरान 32 लोगों को सुरक्षित निकाला, जबकि दो प्रवासियों के शव बरामद किए गए. राहत और बचाव कार्य में शामिल संगठनों के मुताबिक, नाव पर सवार 71 अन्य लोग समुद्र में लापता हो गए. रेस्क्यू चैरिटी संगठनों मेडिटरेनिया सेविंग ह्यूमन्स और सी‑वॉच ने बताया कि यह जानकारी बचे हुए यात्रियों ने दी है.

पलटी नाव से चिपके दिखे लोग

संगठनों के अनुसार, मृतकों को एक इतालवी कोस्ट गार्ड पेट्रोलिंग नाव में ट्रांसफर किया गया और बाद में उन्हें इटली के द्वीप लाम्पेदुसा ले जाया गया. चैरिटी समूहों का कहना है कि बचे हुए यात्रियों के अनुसार, इस नाव पर शुरुआत में 105 लोग सवार थे, जिनमें से 71 समुद्र में लापता हो गए. सी‑वॉच की ओर से जारी किए गए वीडियो में देखा गया है कि करीब एक दर्जन लोग एक पलटी हुई नारंगी रंग की नाव से चिपके हुए हैं, जबकि एक व्यापारिक जहाज उनकी ओर बढ़ रहा है.

खराब मौसम बन रहा खतरा

इटली के गृह मंत्रालय ने इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है, वहीं इतालवी कोस्ट गार्ड की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. रविवार को इटली में ईस्टर का त्योहार मनाया जा रहा है, जो देश का एक प्रमुख अवकाश होता है. इस साल भूमध्यसागर में खराब मौसम के कारण हालात और भी मुश्किल बने हुए हैं. खराब मौसम ने उत्तरी अफ्रीका से होने वाली समुद्री यात्राओं को सीमित किया है और जो लोग समुद्र में उतरने में कामयाब हुए हैं, उनके लिए हालात बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के अनुमान के मुताबिक, इस साल अब तक केंद्रीय भूमध्यसागर में कम से कम 683 लोगों की मौत हो चुकी है, जो वर्ष 2014 के बाद सबसे अधिक आंकड़ों में से एक है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump का पायलट Rescue का मास्टर प्लान! |Bharat Ki Baat Batata Hoon