नेपाल में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी सड़क से खाई में गिरी जीप, 17 लोगों की मौत

रोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी और पुलिस इंस्पेक्टर सुनील थापा नेपाली के अनुसार, यह निजी जीप स्थानीय लोगों ने किराए पर ली थी, जो शुक्रवार को जलजला में होने वाले बैसाख पूर्णिमा उत्सव में शामिल होने जा रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नेपाल के रोल्पा जिले में एक जीप बारिश के कारण फिसलकर करीब सात सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई थी
  • इस हादसे में कम से कम सत्रह लोगों की मौत हो गई और सटीक यात्रियों की संख्या अभी ज्ञात नहीं है
  • दुर्घटना थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजला इलाके में हुई जहां वाहन कीचड़ भरे पहाड़ी रास्ते पर फिसला था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नेपाल में एक जीप के खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि ये हादसा तब हुआ जब गुरुवार को नेपाल के रोल्पा जिले में एक पहाड़ी सड़क से फिसलकर जीप करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजला इलाके में हुई, जब बारिश के दौरान वाहन एक कीचड़ भरे रास्ते पर फिसल गया और पहाड़ी से नीचे गिर गया.

पुलिस ने क्या कुछ बताया

रोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी और पुलिस इंस्पेक्टर सुनील थापा नेपाली के अनुसार, यह निजी जीप स्थानीय लोगों ने किराए पर ली थी, जो शुक्रवार को जलजला में होने वाले बैसाख पूर्णिमा उत्सव में शामिल होने जा रहे थे. साथ ही पुलिस ने बताया कि इलाके में भारी बारिश के कारण बचाव कार्यों में बाधा आ रही है. उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना के समय वाहन में सवार यात्रियों की सही संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है.

जीप में सवार थे श्रद्धालु

नेपाल के मीडिया आउटलेट काठमांडू पोस्ट ने लिखा कि रोल्पा के थवांग ग्रामीण नगरपालिका में हिंदू श्रद्धालुओं को ले जा रही एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सत्रह लोगों की मौत हो गई. पुलिस इंस्पेक्टर के अनुसार, गाड़ी सड़क से फिसलकर लगभग नीचे खाई में गिर गई. दुर्घटनास्थल थवांग के वार्ड 1 और 4 की सीमा पर स्थित है. यह जीप रुकुम पूर्व के जिला मुख्यालय रुकुमकोट से रोल्पा स्थित एक पवित्र हिंदू तीर्थस्थल जलजला की ओर जा रही थी.

मुख्य जिला अधिकारी गंगा बहादुर छेत्री ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों और स्थानीय निवासियों को तुरंत बचाव कार्य के लिए रवाना कर दिया गया. रोल्पा के जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, ये तीर्थयात्री शुक्रवार को पूर्णिमा के दिन धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए जलजला गए थे.

Advertisement

(पीटीआई इनपुट्स के साथ)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Mamata Banerjee को फिर हराएंगे Suvendu Adhikari? | Exit Poll