जेडी वेंस बोले मेरी जिंदगी में दो अहम लोग... एक भारत से हैं और एक पाकिस्तान से

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक दिलचस्प बयान दिया है. स्विट्जरलैंड में ईरान-अमेरिका डील पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि उनके जीवन में दो ही लोग खास है. एक उनकी भारतीय पत्नी ऊषा और दूसरे पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर. उनका यह बयान चर्चा में है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (फाइल फोटो)

स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में ईरान-अमेरिका डील को लेकर बातचीत शुरू हुई है. जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का अहम रोल है. इस दौरान उन्होंने एक दिलचस्प बयान दिया है. जिसे उनका कूटनीतिक अंदाज भी माना जा रहा है. वेंस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी जिंदगी में दो लोग बहुत जरूरी हैं. जिनमें एक भारतीय है और एक पाकिस्तानी. वेंस का कहना था कि उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस उनकी जिंदगी में अहम है तो दूसरे पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर है. जेडी वेंस ने यह बात मजाक में कही थी. लेकिन उनका यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

जेडी वेंस के बयान के राजनीतिक मायने

जेडी वेंस ने भले ही यह बात मजाक में कही थी. लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. क्योंकि पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्था की है. जिसमें आसिम मुनीर की भूमिका मानी जा रही है. जिस वक्त यह बात वेंस ने कही तब आसिम मुनीर भी वहां थे. जेडी वेंस ने ही पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचकर ईरान के नेताओं से बातचीत की थी. जिसके बाद दोनों देश डील पर आगे बढ़े थे. वेंस ने कहा कि पिछले तीन महीनों में उन्होंने आसिम मुनीर से किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में सबसे ज्यादा बात की है. इसलिए मैं कहता हूं की मेरी जिंदगी में दो खास लोग हैं, उनमें मेरी भारतीय पत्नी उषा वेंस हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर.'

ये भी पढ़ेंः अमेरिका-ईरान में रातभर के ड्रामे के बाद आई 3 गुड न्यूज, दोनों 60 दिन में अंतिम समझौता करने के रोडमैप पर सहमत

ईरान-अमेरिका डील पर चर्चा 

अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत करीब 21 घंटे तक चली है. उसके बाद दोनों देशों के बीच बातचीत खत्म हुई है. जेडी वेंस ने आसिम मुनीर को अच्छा मेजबान बताया है. और उन्हें डील पर अच्छा काम करने की बात कही है. वेंस ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में ही हमने काफी अच्छी प्रगति की है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले घंटों में हम और आगे बढ़ेंगे. क्योंकि इतनी बातचीत के बाद हमें यह समझने में मदद हो रही है कि दोनों पक्षों के लिए अहम मुद्दे क्या हैं और उनका समाधान कैसे किया जाए. अब दोनों देश इसी समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. 

Advertisement

अभी बहुत काम बाकी है: जेडी वेंस 

जेडी वेंस ने अमेरिका ईरान डील को लेकर कहा कि फिलहाल बातचीत शुरू है. लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है. इस पक्ष को लेकर सभी उत्साहित नजर आ रहे हैं. पिछले 21 घंटों के दौरान दोनों देशों के बीच हुई बातचीत में काफी प्रगति हुई है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मिडिल ईस्ट में स्थायी युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध हैं. उनका यह बयान इजराइल और लेबनान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर था. ट्रंप ने ही उन्हें कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए अधिकृत किया है. इसलिए हम सभी भविष्य के हिसाब से शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं. 

अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के एक लग्ज़री रिसॉर्ट में बातचीत का पहला दौर पूर हो चुका है. इस दौरान मध्यस्थ देश के तौर पर पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. जेडी वेंस ने कहा कि अब हमारे सामने सवाल यह है कि हम मिलकर और क्या हासिल कर सकते हैं? क्या हम एक नई शुरुआत कर सकते हैं?. वेंस ने 'लेक ल्यूसर्न समिट' नाम से शुरू हुई बातचीत के दौरान अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में कहा. क्या हम मध्य पूर्व में रिश्तों को हमेशा के लिए बदल सकते हैं, या हम पुराने तरीके से काम करने लगेंगे? हम ऐसा नहीं चाहते, लेकिन ऐसा होना निश्चित रूप से मुमकिन है.' 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'ईरान को लेबनान में अपने भारी-भरकम पैसे पाने वाले प्रॉक्सी को...,' ट्रंप ने फिर तेहरान को दी धमकी

Featured Video Of The Day
एनकाउंटर या मर्डर? CM सम्राट ने दिए जांच के आदेश !
Topics mentioned in this article
JD Vance
Jd Vance Wife Indian
JD Vance Wife Usha
US Iran Deal
JD Vance News In Hindi