जापान में विमानों के अंदर पावर बैंक के इस्तेमाल पर बैन, पकड़े गए तो होगी सजा

जापान ने फ्लाइट के दौरान पावर बैंक के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. 24 अप्रैल से लागू होने वाले नए नियमों के तहत यात्रियों को विमान के अंदर पावर बैंक से मोबाइल या अन्य डिवाइस चार्ज करने की अनुमति नहीं होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एआई जेनरेटेड इमेज
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जापान सरकार ने विमानों में पावर बैंक के इस्तेमाल पर 24 अप्रैल से सख्त प्रतिबंध लागू किया है
  • फ्लाइट के दौरान स्मार्टफोन या अन्य उपकरणों को पावर बैंक से चार्ज करना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा
  • प्रत्येक यात्री अपने कैरी‑ऑन बैग में अधिकतम दो पावर बैंक ले जा सकता है जिनकी क्षमता 160 वाट‑आवर तक हो
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अगर आप भी जापान की फ्लाइट से सफर कर रहे हैं तो पावर बैंक का इस्तेमाल सावधानी से करना होगा. दरअसल जापान सरकार ने विमानों के अंदर पोर्टेबल चार्जर (पावर बैंक) के इस्तेमाल पर सख्त रोक लगाने का फैसला किया है. यह नया नियम 24 अप्रैल से लागू होने जा रहा है. इसके पीछे उड़ानों के दौरान लिथियम‑आयन बैटरियों में आग लगने और धुआं निकलने की बढ़ती घटनाएं बताई गई हैं.

फ्लाइट में पावर बैंक इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक

जापान के Land, Infrastructure, Transport and Tourism Ministry के मुताबिक, अब यात्री फ्लाइट के दौरान अपने स्मार्टफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को पावर बैंक से चार्ज नहीं कर सकेंगे. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि हवाई यात्रियों को केबिन में लगे इलेक्ट्रिक सॉकेट में भी पोर्टेबल चार्जर लगाने की इजाजत नहीं होगी.

कितने पावर बैंक ले जा सकेंगे यात्री?

नए नियमों के तहत अब हर यात्री अपने कैरी‑ऑन बैग में अधिकतम दो पावर बैंक ही ले जा सकेगा. हर पावर बैंक की क्षमता 160 वाट‑आवर (Wh) या उससे कम होनी चाहिए. साथ ही पावर बैंक को चेक‑इन बैगेज में रखने की अनुमति नहीं होगी. इन्हें ओवरहेड बिन में रखने के बजाय अपने पास या सीट के नीचे रखना अनिवार्य होगा.

नियम तोड़ने पर कड़ी सजा

सरकार ने साफ कर दिया है कि जो यात्री इन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उन्हें कड़ी सजा दी जा सकती है. जिसमें 10 लाख येन (करीब 5.8 लाख रुपये) तक जुर्माना, या दो साल तक की जेल भी हो सकती हैं.

Advertisement

क्यों लिया गया यह फैसला?

हाल के वर्षों में जापान और अन्य देशों की घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में पावर बैंक से आग लगने और धुआं निकलने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इनमें से अधिकतर मामलों में लिथियम‑आयन बैटरियों को जिम्मेदार माना गया. इन्हीं घटनाओं के बाद नागरिक उड्डयन सुरक्षा से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था ICAO (International Civil Aviation Organization) ने नए मानक अपना लिए, जिसके बाद जापान ने अपने नियमों को और सख्त कर दिया.

एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जा रही जानकारी

14 अप्रैल को टोक्यो के हनिडा एयरपोर्ट पर घरेलू एयरलाइनों के फ्लाइट अटेंडेंट और ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को नए नियमों की जानकारी देने के लिए पर्चियां बांटीं और सहयोग की अपील की. सरकार का कहना है कि इन नियमों का मकसद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

Advertisement

पहले से लागू नियम भी रहेंगे बरकरार

हालांकि कुछ नियम पहले भी लागू थे और वे अब भी जारी रहेंगे. पावर बैंक को केवल कैबिन में ले जाने की अनुमति है. फ्लाइट के दौरान इन्हें नज़र से दूर नहीं रखा जा सकता.

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: पहला चरण, किसका हिट समीकरण? पार्क स्ट्रीट से EXCLUSIVE | Bengal Polls