ईरान पर मिसाइल के साथ अब फाइटर जेट से हमला, इजरायल ने 200 लड़ाकू विमान से 500 टारगेट पर बोला धावा

US-Israel Attack Iran: मिडिल ईस्ट की जमीन एक बार फिर जंग की आग में झुलस रही है. अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया है. ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US-Israel Attack Iran: तेहरान के अंदर जंग के पहले दिन की तबाही

ईरान के खिलाफ जारी अमेरिका और इजरायल का हमला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. अभी मिडिल ईस्ट के आसमान और जमीन पर जो हालात हैं, वो दिखा रहे हैं कि अभी तो जंग बस शुरू हुई है. न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार इजराइली सेना का कहना है कि करीब 200 लड़ाकू विमानों ने ईरान पर 'व्यापक हमला' किया है. इस हमले में उसने ईरान में मिसाइल लॉन्चर, एयर डिफेंस सिस्टम सहित लगभग 500 लक्ष्यों को निशाना बनाया है.

इजरायल की तरफ से कहा गया है कि उसके ये हवाई हमले इजरायली वायु सेना के इतिहास में सबसे बड़े थे. एक सैन्य बयान में कहा गया, "आज सुबह से, लगभग 200 लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी आतंकवादी शासन के मिसाइल लॉन्चर  और एयर डिफेंस सिस्टम्स के खिलाफ एक व्यापक हमला किया. यह इजरायली वायु सेना के इतिहास में सबसे बड़ा सैन्य हवाई हमला है."

इसमें कहा गया है, "लड़ाकू विमानों ने एयर डिफेंस सिस्टम्स और मिसाइल लॉन्चरों सहित लगभग 500 लक्ष्यों को निशाना बनाकर सैकड़ों युद्ध सामग्री गिराई."

भारत ने सभी पक्षों से पश्चिम एशिया में तनाव कम करने को कहा

ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा किये गए संयुक्त सैन्य हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव को बढ़ने से रोकने का शनिवार को आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. क्षेत्र में तेजी से बदलती स्थिति पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में, भारत ने कहा कि वह ईरान और खाड़ी क्षेत्र के घटनाक्रम को लेकर ‘‘गहरी चिंता'' व्यक्त करता है और तनाव कम करने और मूल मुद्दों को सुलझाने के लिए ‘‘वार्ता और कूटनीति'' का सहारा लिया जाना चाहिए.

अमेरिका और इजराइल द्वारा किये गये हमले के बाद ईरान ने कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत पश्चिम एशिया में कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव को बढ़ने से रोकने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं.'' इसने कहा, ‘‘तनाव कम करने और मूल मुद्दों को सुलझाने के लिए वार्ता और कूटनीति का सहारा लिया जाना चाहिए. सभी राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए.''

Advertisement

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पश्चिम एशिया में स्थित उसके मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं और उन्होंने उचित परामर्श जारी करते हुए उनसे सतर्क रहने और स्थानीय सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल के निशाने पर हैं ईरान के ये 5 चेहरे- जंग के पहले ही दिन 4 पर हुआ हमला, 2 को मार भी गिराया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran-Israel सीधी जंग शुरू! Trump की सेना ने भी बोला धावा, Netanyahu की बड़ी अपील| Israel vs Iran War
Topics mentioned in this article