US-Israel Attacks Iran: इजरायल-ईरान युद्ध, यरूशलम में बज रहे हैं सायरन, ग्राउंड जीरो से NDTV की रिपोर्ट

एनडीटीवी ही एकमात्र चैनल है जो ग्राउंड जीरो से पल-पल की अपडेट दे रहे हैं. हमारे एनडीटीवी के रिपोर्टर आदित्य राज कौल इस वक्त इजरायल के शहर तेल अवीव में हैं और अटैक से जुड़ी हर खबर आप तक पहुंचा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इजरायल ने दिनदहाड़े ईरान समेत अन्य देशों पर हवाई हमले कर व्यापक नुकसान पहुंचाया है
  • हवाई हमलों में ईरान के कई बड़े शहर गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं
  • एनडीटीवी का रिपोर्टर आदित्य राज कौल वर्तमान में तेल अवीव में मौजूद हैं और घटनाओं की रिपोर्ट कर रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेल अवीव:

इजरायल ने आज ईरान सहित पूरी दुनिया को चौंकाते हुए दिनदहाड़े हमला कर दिया. ऊपर के किए गए हवाई हमलों ने ईरान के बड़े शहरों  तक को लुहलुहान कर दिया है. ऐसे समय में एनडीटीवी ही एकमात्र चैनल है जो ग्राउंड जीरो से पल-पल की अपडेट दे रहे हैं. हमारे एनडीटीवी के रिपोर्टर आदित्य राज कौल इस वक्त इजरायल के शहर तेल अवीव में हैं और अटैक से जुड़ी हर खबर आप तक पहुंचा रहे हैं. 


1 महीने से चल रही थीं तैयारियां 

तेल अवीव से हमारे संवाददाता आदित्य राज कौल ने बताया कि इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने भी देश में अलर्ट घोषित कर दिया है और यह तय है कि ईरान बदले की कार्रवाई में मिसाइल और रॉकेट अटैक कर सकता है. एनडीटीवी के पास तेल अवीव एयरपोर्ट से एक्सक्लूसिव तस्वीरें भी दिखा रहा है. सांवददाता आदित्य राज कौल ने इजरायल में अमेरिका विमानों की मौजूदगी पर कहा कि इसकी तैयारी 1 साल से चल रही थी और हां कुछ अमेरिकी विमान इजरायल में रहते हैं. 

आदित्य राज कौल ने बताया कि ईरान के खिलाफ हमले की तैयारी 1 महीने से चल रही थी और बड़े स्तर पर चल रही थी. उस सूरत-ए-हाल में भी कि अगर जंग के हालात बने तो अमेरिका और इजरायल दोनों तैयार रहें. 

Advertisement

क्या हैं ताजा हालात?

ईरान ने अपने ऊपर हुए हमलों का पलटवार शुरू कर दिया है. ईरान ने कतर, बहरीन और कुवैत जैसे देशों पर हमला किया है. ईरान इन देशों में अमेरिका के नेवल बेस को निशाना बना रहा है. US डिफेंस डिपार्टमेंट ने अपने ईरान मिशन का नाम ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' रखा. पेंटागन ने  सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी घोषणा की है. 
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Middle East पहुंचा USS त्रिपोली, जंग होगी भयंकर, उतरे Marine Commando