- ईरान ने अमेरिकी सेना के खिलाफ अपने हमलों में एलन मस्क की कंपनी की स्टारलिंक सैटेलाइट सेवा का उपयोग किया है
- अमेरिकी सरकार ने ईरान में इंटरनेट नियंत्रण के बीच हजारों स्टारलिंक टर्मिनल चुपके से पहुंचाए थे
- स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने ईरान द्वारा स्टारलिंक के अनधिकृत सैन्य उपयोग की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताई
अमेरिका-ईरान युद्ध में एक बड़ी खबर है. अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है तो ईरान ने वाकई इस युद्ध में कमाल कर दिखाया है. रिपोर्ट है कि ईरान ने अमेरिकी सैटेलाइट्स का इस्तेमाल कर अमेरिका की ही सेना पर हमला किया. इसमें एक और खास बात है कि ये सैटेलाइट एलन मस्क की कंपनी की थी.
ईरान ने कैसे किया ये
'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, अशांति के समय ईरानी अधिकारियों ने लोगों की इंटरनेट तक पहुंच रोक दी थी. इसमें जनवरी में हुए घातक राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन भी शामिल हैं. इसके बाद, अमेरिकी सरकार ने चुपके से हजारों स्टारलिंक टर्मिनल ईरान पहुंचा दिए. फरवरी के अंत में जब से अमेरिका और इजरायल ने ईरान के साथ मौजूदा टकराव शुरू किया है, तब से ईरानी सरकार ने इंटरनेट एक्सेस पर कड़ा नियंत्रण बना रखा है. अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर हमले किए जाने के बाद, ईरान ने अमेरिकी सेना के खिलाफ अपने हमलों में स्पेसएक्स (SpaceX) की 'स्टारलिंक' (Starlink) सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल किया.
रिपोर्ट में कंपनी की आंतरिक चर्चाओं से वाकिफ दो लोगों के हवाले से कहा गया है कि जब स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को स्टारलिंक के दो ऐसे अनधिकृत (बिना अनुमति वाले) इस्तेमाल के बारे में पता चला (जो उनकी टीम के अनुसार अमेरिकी सेना के खिलाफ ईरान की गतिविधियों से जुड़े थे) तो वे बेहद नाराज हो गए.
'वाशिंगटन पोस्ट' को जानकारी देने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि मस्क को यह भी पता चला कि अमेरिकी सेना ने 'स्टारशील्ड' (जो स्टारलिंक का ही एक सैन्य संस्करण है) का इस्तेमाल 'वन-वे' (एक तरफा) ड्रोन उड़ाने के लिए किया था. हालांकि, इसके लिए उन्होंने एक सस्ते प्लान का इस्तेमाल किया, जो असल में जमीनी अभियानों (ग्राउंड ऑपरेशंस) के लिए था.
पेंटागन को सौंपी रिपोर्ट में भी जिक्र
स्पेसएक्स और ईरानी विदेश मंत्रालय ने रॉयटर्स द्वारा टिप्पणी के लिए किए गए अनुरोधों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया. 'वाशिंगटन पोस्ट' के अनुसार, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को सौंपी गई एक गोपनीय रिपोर्ट में ईरानी सेना द्वारा स्टारलिंक के इस्तेमाल का जिक्र किया गया है. अमेरिकी रक्षा विभाग ने रॉयटर्स को दिए एक बयान में कहा कि उसे "इस विषय से जुड़ी किसी ऐसी रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जो रक्षा सचिव के कार्यालय को सौंपी गई हो."
यूक्रेन और ईरान से जुड़े क्षेत्रों में भू-राजनीतिक संघर्षों के बीच, स्टारलिंक के इस्तेमाल, अमेरिकी सरकार द्वारा इसके नियंत्रण, और प्रतिबंधों का सामना कर रही संस्थाओं द्वारा इसके गलत इस्तेमाल को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं और इन पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है. ईरान में स्टारलिंक को काम करने का लाइसेंस नहीं मिला है, लेकिन मस्क पहले ही कह चुके हैं कि वहां यह सर्विस चालू है. 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, अशांति के समय ईरानी अधिकारियों ने लोगों की इंटरनेट तक पहुंच रोक दी थी - जिसमें जनवरी में हुए घातक राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन भी शामिल हैं. इसके बाद, अमेरिकी सरकार ने चुपके से हजारों स्टारलिंक टर्मिनल ईरान पहुंचा दिए. फरवरी के अंत में जब से अमेरिका और इजरायल ने ईरान के साथ मौजूदा टकराव शुरू किया है, तब से ईरानी सरकार ने इंटरनेट एक्सेस पर कड़ा नियंत्रण बना रखा है.
यह भी पढ़ें | जापान के पूर्व प्रधानमंत्री युकिओ हातोयामा ने आक्रामक अतीत को लेकर माफी मांगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं