"सावधान रहें, कहीं खुद ही न खत्म हो जाएं", ट्रंप को ईरान ने क्यों दे डाली सीधी धमकी

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने ट्रंप की पोस्ट पर रिप्लाई में लिखा कि आपसे बड़े-बड़े लोग भी ईरान को खत्म नहीं कर पाए. आप अपनी खैर मनाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खत्म करने की सीधी धमकी दी है
  • इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को शांति से नहीं रहने देंगे
  • डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रोकने पर 20 गुना ज्यादा घातक प्रहार की धमकी भी दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अब बेहद निजी और तल्ख जुबानी जंग में तब्दील हो गई है. ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'मिटा देने' की सीधी धमकी दी. लारीजानी ने ट्रंप की एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, "ईरान के लोग खोखली धमकियों से नहीं डरते. आपसे बड़े-बड़े लोग भी ईरान को खत्म नहीं कर पाए. आप अपनी खैर मनाएं, कहीं ऐसा न हो कि खुद ही खत्म हो जाएं!"

अली लारिजानी की यह तीखी प्रतिक्रिया ट्रंप के उस बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को धमकी दी थी. ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में मुजतबा को सुप्रीम लीडर बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि वह शांति से नहीं रह पाएंगे. 

देखें- ईरान में अंडरग्राउंड सुरंग में रखा है परमाणु भंडार, बन सकते हैं कई न्यूक्लियर बम, IAEA की बड़ी चेतावनी

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उसने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की तो अमेरिका पहले से 20 गुना ज्यादा घातक प्रहार करेगा. ट्रंप ने कहा कि उसके ऊपर मौत, आग और तबाही की बारिश होगी. मैं प्रार्थना करता हूं कि ऐसा न हो, लेकिन अगर हुआ तो ईरान फिर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा.

इससे पहले जब ट्रंप ने कहा था कि ईरान युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि हमने ईरान की ताकत को लगभग खत्म कर दिया है. इस पर पलटवार करते हुए ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने कहा था कि बात अब अमेरिका-इजरायल के हाथ से निकल गई है. ट्रंप को समझ लेना चाहिए कि जंग खत्म करने का फैसला अब वह नहीं बल्कि ईरान करेगा. जंग का अंत अब हम तय करेंगे. इलाके के समीकरण और भविष्य अब हमारे हाथ में है. 

ईरानी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट से तेल-गैस की सप्लाई को लेकर भी धमकी देते हुए कहा कि जब तक जंग जारी रहेगी, वह इस इलाके से अमेरिका-इजरायल के सहयोगियों को एक लीटर तेल भी बाहर नहीं ले जाने देंगे. बता दें कि दुनिया में कच्चे तेल का करीब 20 फीसदी हिस्सा इसी होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से होकर गुजरता है. इसके ठप होने से दुनिया के तमाम देशों में संकट की नौबत आने लगी है.

Advertisement

ये भी देखें- ईरान से बातचीत करने के लिए ट्रंप तैयार, जंग के बीच कर दिया बड़ा इशारा

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War की वजह से रेस्टोरेंट पर गहराया संकट, सिलेंडर सप्लाई ठप, हरदीप पुरी को पत्र
Topics mentioned in this article