Iran US Israel War LIVE: अमेरिका- ईरान के बीच भले ही सीजफायर पर सहमति बन गई है लेकिन ये युद्ध पूरी तरह नहीं थमा है. सीजफायर सिर्फ दो हफ्ते के लिए लागू है. इस बीच इजरायली सेना के हमले जारी हैं. वह लेबनान और हिज्बुल्लाह पर कहर बनकर टूट रही है. पाकिस्तान में शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच फाइनल युद्धविराम को लेकर बातचीत होनी है. पाकिस्तान इसे अपनी अग्निपरीक्षा के तौर पर ले रहा है. लेकिन इससे पहले पाक ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे इजरायल बहुत ही खफा है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक पोस्ट में इजरायल की आलोचना करते हुए उसे दुष्ट और मानवता के लिए शाप बताया है. उसकी तुलना 'कैंसर' से कर दी. जिसके बाद नेतन्याहू बहुत ही गुस्से में हैं. ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच आखिर चल क्या रहा है, जानें पल-पल का अपडेट.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के बयान पर भड़का इजरायल, यहूदी देश को 'कैंसर' कहने पर दिया करारा जवाब
ये भी पढ़ें-अमेरिका से होने वाली फाइनल वार्ता से पहले ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने डील की शर्त बता दी
IRAN-ISRAEL AND US WAR CEASEFIRE LIVE UPDATES...
Iran-US War Live: ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को 'कैंसर' बताने वाला पोस्ट किया डिलीट
नेतन्याहू की चेतावनी के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को 'कैंसर' बताने वाला पोस्ट डिलीट कर दिया है.
Iran-US War Live: होर्मुज़ से गुज़रने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल बंद करे ईरान-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर ईरान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है. उसे ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, और अगर वह ऐसा कर रहा है तो उसे इसे अभी के अभी रोक देना चाहिए.
Iran-Israel War Live: नाटो देशों से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला
नाटो देशों से तनाव के बीच ट्रंप यूरोप से कुछ अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने पर विचार कर रहे हैं.
Iran-Israel War Live: होर्मुज बंद होने से तेल की कीमतों में तेजी
शुक्रवार को 01:00 जीएमटी तक, ब्रेंट क्रूड ऑयल वायदा 0.87 प्रतिशत बढ़कर 96.75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. अमेरिकी तेल वायदा में भी 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Iran-Israel War Live: सीजफायर के बाद भी नहीं खुला होर्मुज, बढ़े तेल के दाम
ईरान-अमेरिका सीजफायर समझौते के बाद भी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध जारी है, जिसकी वजह से तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
Iran-Israel War Live: वार्ता के बीच पाकिस्तान में चप्पे-चप्पे पर हाई अलर्ट
ईरान-अमेरिका वार्ता स्थल सेरेना होटल को पूरी तरह खाली करा लिया गया है. आसपास की सड़कें सील हैं और राजधानी में आवागमन पर कड़ी पाबंदियां हैं. एयरस्पेस की निगरानी बढ़ा दी गई है. रेड ज़ोन पूरी तरह बंद है. अस्पतालों और रेस्क्यू एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
Iran-Israel War Live: वार्ता के लिए US प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा इस्लामाबाद
ईरान से वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पहुंचेगा, जिसकी अगुवाई उप राष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे. उनके साथ मिडिल ईस्ट के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, और जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे. इसके बाद शनिवार को इस्लामाबाद के सेरेना होटल में औपचारिक वार्ता होगी.
Iran-Israel War Live: अमेरिका से वार्ता के लिए ईरानी दल इस्लामाबाद पहुंचा
अमेरिका से वार्ता के लिए ईरानी दल गुरुवार को इस्लामाबाद पहुंच चुका है. इसमें सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाकिर जोलकद्र, ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद-बगेर कालीबाफ, और विदेश मंत्री अब्बास अरागची शामिल हैं.
Iran-US War Live: अमेरिका और ईरान वार्ता को लेकर पाक छावनी में तब्दील
पाकिस्तान की मेजबानी में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित फाइनल युद्धविराम को लेकर अहम वार्ता शुरू होने वाली है. इस्लामाबाद को अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में रखा गया है और पाकिस्तान इसे अपनी कूटनीतिक अग्निपरीक्षा के तौर पर देख रहा है. स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है, रेड जोन सील है और एयर स्पेस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
Iran-US War Live: ऑस्ट्रेलियाई यहूदी संघ ख्वाजा आसिफ से खफा, एक्शन की मांग
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के इजरायल पर दिए कैंसर वाले बयान को लेकर ऑस्ट्रेलियाई यहूदी संघ ने निशाना साधा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
ईIran-Israel War Live: ईरान के एक और अफसर की इजरायली हमलों में मौत
इजरायल के हमले में ईरान के विदेश संबंधों की रणनीतिक परिषद के प्रमुख डॉ. सैयद कमाल खर्राज़ी मारे गए हैं. ईरान ने बताया कि दुश्मन के हमलों में वह घायल हो गए थे.
Iran-US War Live: इजरायल ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
ख्वाजा आसिफ के बयान पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाक का इजरायल को लेकर विनाश की बात कहना निंदनीय है. यह बयान बर्दाश्त करने लायक नहीं है, खासकर उस सरकार से जो खुद को शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ बताती है.
Iran-US War Live: पाकिस्तान ने इजरायल की तुलना 'कैंसर' से की
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक पोस्ट में इजरायल की आलोचना करते हुए उसे दुष्ट और मानवता के लिए शाप बताते हुए उसकी तुलना कैंसर' से की, जिसके बाद नेतन्याहू ने पाक की निंदा की है.
ट्रंप की नेतन्याहू से लेबनान में हमले कम करने की अपील
ईरान-अमेरिका के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर महसति बनी है, लेकिन इजरा.ल लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. इस बीच ट्रंप ने नेतन्याहू से अपील की है कि वह हमले कम करें, ताकि युद्धविराम कायम रह सके.













