होर्मुज से मुफ्त में नहीं निकलेंगे तेल के जहाज! जानें ईरान वसूलेगा कितना टोल

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को इस शर्त के साथ दो हफ्तों तक खोलने की परमिशन दी है कि वह इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा. हालांकि इसका फायदा ईरान के साथ ही ओमान को भी होगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के लिए जंग रोकने और सीजफायर पर सहमति जताई है, जिससे तनाव कम हुआ है
  • ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दो हफ्तों के लिए खोलने की अनुमति दी, लेकिन टोल वसूलने की शर्त रखी है
  • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से ईरान का प्रति जहाज लगभग दो मिलियन डॉलर का टोल वसूलने का अनुमान है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

अमेरिका और ईरान जंग 2 हफ्तों के लिए रोक दी गई है, वजह है दोनों देशों का 2 हफ्ते तक सीजफायर पर सहमत होना. राहत भरी बात यह है कि अब होर्मुज भी खुल गया है. मतलब यह कि ईरान होर्मुज के रास्ते अमेरिका समेत अन्य देशों के तेल के जहाजों को निकलने की परमिशन भी मिल गई है. लेकिन ये परिशन मुफ्त में नहीं दी गई है. इसके लिए ईरान टोल वसूलेगा. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को इस शर्त के साथ दो हफ्तों तक खोलने की परमिशन दी है कि वह इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा. हालांकि इसका फायदा ईरान के साथ ही ओमान को भी होगा.

जहाजों से ईरान वसूलेगा कितना टैक्स?

अब सवाल यह है कि ईरान इन जहाजों से कितना टैक्स लेगा? अनुमान के मुताबिक, ईरान हर जहाज से 2 मिलियन डॉलर वसूलेगा. टैक्स वसूले जाने की पुष्टि अधिकारियों के हवाले से की गई है. हालांकि ये नहीं बताया गया कि कितना टोल वसूला जाएगा. माना जा रहा है कि इससे ईरान को हर महीने 4.5 अरब डॉलर की आमदनी हो सकती है. 

होर्मुज से जहाज गुजरने के बदले ईरान लेता है कितना टोल?

 शिपिंग इंडस्ट्री की खुफिया जानकारी देने वाली वेबसाइट लॉयड्स लिस्ट के मुताबिक, होर्मुज से आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 120 जहाज गुजरते हैं. कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि तेहरान होर्मुज से गुजरने की अनुमति देने के लिए कुछ जहाजों से पहले ही 20 लाख डॉलर का शुल्क वसूल रहा है. ईरान होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों से प्रति जहाज 15 लाख डॉलर तक वसूल सकता है. इस तरह से वह अकेले कच्चे तेल टैंकरों से हर महीने 4.5 अरब डॉलर की कमाई कर सकता है. इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ेगा.

जंग के बीच ईरान ने वसूला कितना टोल?

बता दें कि ईरान ने जंग के बीच कुछ जहाजों से टोल वसूला था. किस देश के जहाज से कितना टोल लिया गया, इसकी पुख्ता जानकारी तो नहीं है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10-15 मिलियन डॉलर टोल लिए जाने की बात कही गई है. साथ ही ये भी कहा गया कि अगर ईरान को टोल वसूली का अधिकार मिल जाता है तो यह 2 मिलियन डॉलर प्रति जहाज हो सकता है.

Photo Credit: (Photo: Bloomberg)

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को भेजे गए अपने प्रस्ताव में कहा कि दो हफ्ते तक लड़ाई रोक दी जाए और होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोल दिया जाए. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इन दो हफ्तों के समय का इस्तेमाल ईरान के साथ अंतिम समझौता करने के लिए करेगा. यानी इन दो हफ्तों में बातचीत होगी.

Advertisement

ईरान की 10 मांगें जिसपर बात करने को ट्रंप तैयार

  1. इराक, लेबनान और यमन के खिलाफ जंग को पूरी तरह खत्म करना
  2. बिना किसी समय सीमा के ईरान पर युद्ध की पूर्ण और स्थायी समाप्ति
  3. क्षेत्र में सभी संघर्षों को पूरी तरह समाप्त करना
  4. होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना
  5. होर्मुज जलडमरूमध्य में नेविगेशन की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रोटोकॉल और शर्तें स्थापित करना
  6. ईरान को हुए नुकसान, उसे फिर से खड़ा करने की लागत के मुआवजे का पूरा भुगतान
  7. ईरान पर से प्रतिबंध हटाने की पूरी प्रतिबद्धता
  8. अमेरिका द्वारा रखे गए ईरानी धन और फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करना
  9. ईरान किसी भी परमाणु हथियार को नहीं बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है
  10. उपरोक्त शर्तों के स्वीकृत होते ही तत्काल युद्धविराम सभी मोर्चों पर प्रभावी हो जाता है

ये भी पढ़ें- ट्रंप झुके या मोज्तबा? ईरान और अमेरिका के बीच आखिरी घंटों में संघर्षविराम पर कैसे बनी बात, जानें इनसाइड स्टोरी

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | ईरान की कयामत की रात, बमों कीबौछार! कोमा में Mojtaba Khamenei? | War