T20 World Cup के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत पर पाकिस्तान के अखबारों ने क्या छापा?

India Beat New Zealand In ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकबाले में 96 रनों से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
India Won T20 World Cup 2026 Final: भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता
  • भारतीय टीम ने 255 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 159 रन पर 19 ओवर में ऑलआउट कर फाइनल मुकाबला एकतरफा बनाया
  • पाकिस्तान के प्रमुख अखबारों ने भारत की जीत की सराहना की और बुमराह व सैमसन के प्रदर्शन को प्रमुखता से बताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India Won T20 World Cup 2026 Final: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है. रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा. भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई. चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर पाकिस्तान के अखबारों ने क्या लिखा है.

डॉन अखबार

पाकिस्तान के डॉन अखबार ने अपनी वेबसाइट पर "India crush New Zealand to win third T20 World Cup title/ भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता" की हेडलाइन से खबर छापी है. इसमें लिखा गया है, "भारत ने रिकॉर्ड तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता और रविवार को एकतरफा फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर अपना खिताब बचाने वाली पहली टीम बन गई. सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम घरेलू धरती पर ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम भी बन गई, जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 86,000 से अधिक फैंस ने जश्न मनाया."

इसमें खास तौर पर बुमराह की तारीफ की गई है. लिखा गया, "बुमराह फिर से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे, उन्होंने शानदार धीमी गेंद वाले यॉर्कर डालकर 4-15 के आंकड़े के साथ अपनी बॉलिंग खत्म.. विकेट गिरते रहे और बुमराह हैट-ट्रिक के करीब तक आ गए."

जियो न्यूज

इसी तरह जियो न्यूज ने "India beat New Zealand to clinch third T20 World Cup title/ भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता" की हेडलाइन से खबर छापी है. इसमें अखबार ने लिखा है कि "जसप्रित बुमराह ने अपने चार ओवरों में केवल 15 रन देकर चार विकेट लेकर भारत की गेंदबाजी की अगुवाई की. उन्हें अक्षर पटेल का समर्थन मिला, जिन्होंने तीन विकेट हासिल किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिया. न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर का पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला उल्टा पड़ गया क्योंकि उनकी टीम की गेंदबाजी इकाई ने घरेलू टीम के खिलाफ 20 ओवरों में 255/5 रन बनाए."

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने "Samson, Bumrah star as India beat New Zealand to win third T20 World Cup/ सैमसन, बुमराह के शानदार प्रदर्शन से भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरा टी20 विश्व कप जीता" की हेडलाइन के साथ खबर छापी है. इसमें लिखा गया है कि भारत के लिए यह जीत विशेष रूप से सुखद होगी क्योंकि यह उस स्थान पर आई थी जहां तीन साल पहले 50 ओवर के विश्व कप के फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने हराया था.

पाकिस्तान ऑब्जर्बर

पाकिस्तान ऑब्जर्बर ने "India defeat New Zealand to clinch third T20 World Cup title/ भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता" की हेडलाइन से खबर छापी है. इसमें लिखा है कि भारत ने रविवार को आह-मेदाबाद के नरेन-ड्रा मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया और इस टूर्नामेंट को तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई.

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर का मास्टर प्लान और भारत बना विश्व चैंपियन, डगआउट में बैठकर ऐसे पलटी पूरी बाजी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान के परमाणु ठिकाने कब्जाने की तैयारी में इजरायल और अमेरिका?
Topics mentioned in this article