ईरान के लिए इजरायल पर परमाणु बम मारेगा पाकिस्तान? जानें बेगानी जंग में क्यों बन रहा दीवाना

Israel-Iran Conflict: पाकिस्तान ने "ईरान के पीछे खड़े होने" की कसम पहले ही खा रखी है और ईरान पर हमलों के बाद उसने इजरायल के खिलाफ मुस्लिम एकता का आह्वान किया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Israel-Iran Conflict: पाकिस्तान ने "ईरान के पीछे खड़े होने" की कसम पहले ही खा रखी है

इजरायल और ईरान के बीच जारी बेगानी जंग में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बिना मतलब अब्दुल्ला दीवाना बनता नजर आ रहा है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के जनरल और ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसिन रेजाई ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "पाकिस्तान ने हमें बताया है कि अगर इजरायल परमाणु मिसाइलों का उपयोग करता है, तो पाकिस्तान उस पर परमाणु हथियारों से हमला करेगा."

पाकिस्तान ने "ईरान के पीछे खड़े होने" की कसम पहले ही खा रखी है और ईरान पर हमलों के बाद उसने इजरायल के खिलाफ मुस्लिम एकता का आह्वान किया था. हालांकि इजरायली हमलों के विरोध में ईरान के प्रति पाकिस्तान के कट्टर समर्थन के बावजूद, इजरायल के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना के बारे में किसी भी पाकिस्तानी अधिकारी की ओर से कोई बयान नहीं आया.

दुनिया न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सभी मुस्लिम देशों को "इजरायली आक्रामकता" के खिलाफ एकजुट होना चाहिए. आसिफ ने कहा है कि, "परीक्षा की इस घड़ी में, हम हर तरह से ईरान के साथ खड़े हैं. हम ईरानी हितों की रक्षा करेंगे. ईरानी हमारे भाई हैं और उनके दुख-दर्द साझा हैं."

आसिफ ने कहा कि इजरायल न केवल ईरान, बल्कि यमन और फिलिस्तीन को भी निशाना बना रहा है, उन्होंने कहा कि मुस्लिम दुनिया में एकता महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, "अगर हम आज चुप और एकजुट नहीं रहेंगे तो अंततः सभी को निशाना बनाया जाएगा."

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attack on Israel | ताबड़तोड़ हमले से सेंट्रल इजराइल में तबाही! तेल अवीव में 9 जगहों पर Attack
Topics mentioned in this article