ब्लूमबर्ग से रॉयटर्स तक: विदेशी मीडिया ने सराहा मोदी सरकार का 'बैलेंसिंग एक्ट', बताया- 'शॉक प्रूफ'.... 

भारत सरकार ने शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए बेंगलुरु, सूरत और वाराणसी सहित सात शहरी आर्थिक क्षेत्र (सीईआर) स्थापित किए हैं. इनके लिए बजट में पांच साल में प्रति क्षेत्र 5,000 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने 2026-27 का बजट घोषित किया है, जिसमें सेमीकंडक्टर, एआई और रेयर अर्थ मैटेरियल पर खास फोकस है
  • अंतरराष्ट्रीय मीडिया और एजेंसियां भारत के बजट को स्थिरता और विकास के बीच संतुलन बनाने वाला कदम मान रही हैं
  • विपक्ष और विशेषज्ञों के अनुसार आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं होने से मध्यम वर्ग को अपेक्षित राहत नहीं मिली है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत ने अपना बजट 2026-27 घोषित कर दिया है. देश भर में इसको लेकर पॉजिटिव माहौल है. बजट आज के भारत की तैयारी को तो दिखाती ही है, भविष्य के भारत का रोडमैप न सिर्फ दिखाती है, बल्कि उसी पर चलती है. सेमीकंडक्टर, एआई और रेयर अर्थ मैटेरियल पर भारत सरकार गंभीर और असरदार निर्णय लेती हुई इस बजट के जरिए दिख रही है. दुनिया भर में माहौल को देखते हुए डिफेंस पर बजट बढ़ाना सरकार के इरादों को साफ-साफ बताता है. हालांकि, हम अपने ही बजट की कितनी ही तारीफें कर लें, मगर दुनिया अगर इसे दुनिया भी गंभीरता से ले तो जाहिर है उसकी अहमियत और ज्यादा समझ आती है.  भारत के बजट पर दुनिया की सबसे बड़ी मीडिया और एजेंसी क्या कह रही हैं, यहां जानिए...

  1. Bloomberg (ब्लूमबर्ग): "भारत का $133 बिलियन का इंफ्रास्ट्रक्चर दांव: मैन्युफैक्चरिंग को सुपरचार्ज करने की तैयारी." इन्होंने भारत के 12.2 लाख करोड़ के कैपेक्स को ग्लोबल सप्लाई चेन के लिए बड़ा संकेत माना है.
  2. Reuters (रॉयटर्स): "वित्तीय अनुशासन बनाम विकास: मोदी सरकार ने 4.3% घाटे का लक्ष्य रखा, बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाया." 
  3. Financial Times (फाइनेंशियल टाइम्स): "ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारत का स्थिर कदम: निर्मला सीतारमण ने निवेश और राजकोषीय विवेक के बीच संतुलन साधा."
  4. Forbes (फोर्ब्स): "बजट 2026: क्या सेमीकंडक्टर और AI में निवेश भारत को अगली टेक सुपरपावर बनाएगा?"
  5. मूडीज (Moody's) का नजरिया: रेटिंग एजेंसी मूडीज ने इस बजट को 'टैक्टिकल' (Tactical) करार दिया है. उनका मानना है कि यह बजट क्रेडिट प्रोफाइल में तुरंत बदलाव नहीं करेगा, लेकिन स्थिरता के लिए अच्छा है.
  6. BBC और Al Jazeera जैसी वेबसाइटों ने विपक्ष और विशेषज्ञों के हवाले से यह भी लिखा है कि आयकर स्लैब में बदलाव न होने से मध्यम वर्ग को उतनी राहत नहीं मिली, जितनी उम्मीद थी.
  7. AFP (एएफपी): भारत के बजट में बुनियादी ढांचे के लिए रिकॉर्ड 133 अरब डॉलर देने का वादा किया गया है.

इस बजट से साफ है कि भारत अपने घाटे को साल दर साल कम करता जा रहा है. साथ ही बुनियादी ढांचे को लगातार बढ़ाता जा रहा है. भारत का फोकस निवेश के जरिए अपने बुनियादी ढांचे को व्यापार के लिए सबसे बेहतर जगह बनाने पर है. निवेश लाने के लिए सुरक्षित होना बहुत जरूरी शर्त होता है और भारत लगातार अपने डिफेंस फोर्सेज को अपग्रेड करता जा रहा है. इसके साथ ही तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में भी भारत अपनी पूरी एनर्जी लगाने को तैयार है. 

बजट 2026 का निचोड़: 10 बड़े ऐलान और उनका असर समझिए

Featured Video Of The Day
Budget 2026: एक्सपर्ट से समझें बजट के 5 बड़े टेकअवे