अंधेरी रात, बंद CCTV और दनादन चलीं गोलियां... घर के अंदर कैसे मारा गया लीबिया के तानाशाह गद्दाफी का बेटा?

Saif al-Islam Gaddafi Killed: लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या लीबिया के जिंटान शहर में उनके घर के बगीचे में गोली मारकर की गई
  • हमलावरों ने सुरक्षा कैमरे बंद कर सैफ को निशाना बनाया और रात करीब डेढ़ बजे उनकी हत्या की गई
  • सैफ अल-इस्लाम मुअम्मर गद्दाफी के बेटे और पूर्व लीबियाई तानाशाह के उत्तराधिकारी माने जाते थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लीबिया के पूर्व तानाशाह मोअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या हो गई है. मोअम्मर गद्दाफी की हत्या के पहले सैफ को ही उसका उत्तराधिकारी माना जाता था लेकिन अब उनकी भी चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 53 साल के सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या राजधानी त्रिपोली से 136 किलोमीटर (85 मील) दक्षिण-पश्चिम में जिंटान शहर में की गई है. कभी बाघ पालने वाले इस 'राजकुमार' ने अपने तानाशाह पिता की मौत के बाद नौकर से बदतर जिंदगी जी थी. चलिए आपको बताते हैं कि सैफ की हत्या अपने ही घर के अंदर कैसे हुई.

कैसे हुई हत्या?

गद्दाफी परिवार के एक करीबी सूत्र ने सऊदी अरब के सरकारी अखबार अल अरबिया को बताया कि हमलावरों ने सैफ अल-इस्लाम को उनके घर के बगीचे में गोली मार दी. रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बंदूकधारियों ने गद्दाफी के घर पर सिक्योरिटी कैमरे बंद कर दिए और सामने आकर उन्हें गोली मार दी. उनकी हत्या रात करीब 2:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) की गई. 

रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि हत्या के लिए कौन जिम्मेदार था. सैफ अल-गद्दाफी के करीबी सहयोगियों में से एक ने इसे "हत्या" बताया है.

अब्दुल्ला ओथमान, जो राजनीतिक टीम (2020-2021) के सदस्य थे और सैफ गद्दाफी के राजनीतिक सलाहकारों में से एक थे, ने एक फेसबुक पोस्ट में उनकी मृत्यु की पुष्टि की. उन्होंने लिखा, "हम अल्लाह के हैं और हम उसी की ओर वापस लौटते हैं. मुजाहिद सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी अल्लाह के देखभाल में है."

कौन थे सैफ अल-इस्लाम?

सैफ अल-इस्लाम मुअम्मर अल-गद्दाफी लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के दूसरे बेटे और एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति थे. उन्हें लंबे समय तक अपने पिता के उत्तराधिकारी और लीबिया के सुधारवादी चेहरे के रूप में देखा जाता था. लीबिया को वो दुनिया के साथ लाना चाहते थे. उसकी अछूत स्थिति से छुटकारा दिलाने के लिए सैफ अल-इस्लाम ने पश्चिम के साथ मिलकर काम किया और खुद को एक सुधारक के रूप में प्रचारित किया. सैफ अल-इस्लामी गद्दाफी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की थी. फटाफट अंग्रेजी बोलते थे. उन्हें एक समय कई सरकारें लीबिया के स्वीकार्य, पश्चिमी-अनुकूल चेहरे के रूप में देखती थीं. लेकिन जब 2011 में गद्दाफी के लंबे शासन के खिलाफ विद्रोह हुआ तो सबकुछ बदल गया. सैफ अल-इस्लाम की पूरी कहानी, उनके जीवन के बारे में जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: तानाशाह गद्दाफी के बेटे का मर्डर! बाघ पालने वाला 'राजकुमार' जिसने पिता की मौत के बाद नौकर से बदतर जिंदगी जी
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel| Hormuz पर Trump-Modi की बात पर डिबेट में क्यों छिड़ी जंग? | Sucherita Kukreti | War News