FBI का मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में भारतीय, पत्नी की हत्या कर अमेरिका से फरार, पकड़वाने पर 8 करोड़ का इनाम

FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल गुजरात का भद्रेश कुमार पटेल 2015 से फरार है. उसने मैरीलैंड में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड सूची में भारतीय नागरिक भद्रेश कुमार चेतनभाई पटेल का नाम शामिल किया गया है
  • भद्रेश कुमार ने अपनी पत्नी की अमेरिका के मैरीलैंड में डोनट शॉप में बेरहमी से हत्या की थी
  • हत्या के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया और आखिरी बार न्यू जर्सी में देखा गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका की जांच एजेंसी FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड फ्यूजिटिव्स सूची में एक भारतीय नागरिक का नाम शामिल है. इस शख्स का नाम भद्रेश कुमार चेतनभाई पटेल है, जो अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद से फरार चल रहा है. FBI ने उसकी गिरफ्तारी या उसके बारे में ठोस जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर यानी करीब 8 करोड़ रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है.

गुजरात का रहने वाला है भद्रेश

FBI के मुताबिक भद्रेश कुमार चेतनभाई पटेल का जन्म 15 मई 1990 को भारत के गुजरात के कांत्रोड़ी, विरमगाम इलाके में हुआ था. वह बाद में अमेरिका चला गया और वहीं काम करने लगा. उस समय उसकी उम्र करीब 26 साल थी जब यह सनसनीखेज हत्या हुई. यह घटना 12 अप्रैल 2015 की है. उस दिन आरोपी और उसकी पत्नी अमेरिका के हनोवर, मैरीलैंड में एक डोनट शॉप में काम कर रहे थे. आरोप है कि काम के दौरान ही भद्रेश कुमार ने अपनी पत्नी पर किसी भारी वस्तु से कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जांच के मुताबिक हमला इतना खतरनाक था कि पत्नी को बचने का मौका तक नहीं मिला.

यह भी पढ़ें: होर्मुज बंद रहेगा, पड़ोसियों पर हमले जारी रहेंगे... देश के नाम संदेश में ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई

हत्या के बाद अमेरिका से फरार हो गया आरोपी

हत्या के तुरंत बाद आरोपी वहां से भाग निकला. बाद में पता चला कि वह आखिरी बार न्यू जर्सी इलाके में देखा गया था. इसके बाद से वह लगातार फरार है और कई सालों से उसकी तलाश जारी है. अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की अदालत ने आरोपी के खिलाफ कई गंभीर आरोपों में वारंट जारी किया है. इनमें फर्स्ट डिग्री मर्डर, सेकेंड डिग्री मर्डर, फर्स्ट डिग्री असॉल्ट, सेकेंड डिग्री असॉल्ट, खतरनाक हथियार से हमला और मुकदमे से बचने के लिए फरार होना शामिल हैं.

Advertisement

इसके बाद आरोपी के खिलाफ फेडरल अरेस्ट वारंट भी जारी किया गया. FBI ने चेतावनी दी है कि भद्रेश कुमार को हथियारबंद और बेहद खतरनाक माना जा सकता है. इसलिए अगर कोई उसे देखे या उसके बारे में जानकारी हो तो तुरंत एजेंसियों को सूचना दे. FBI ने घोषणा की है कि आरोपी की गिरफ्तारी या उसके ठिकाने की पुख्ता जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बच्चों की मौत का लेंगे बदला... युद्ध किस ओर जाएगा ईरान के सुप्रीम लीडर ने दिए 5 संकेत

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Struck US Ship in Persian Gulf, Indian Sailors On Board फंस गए. Drone Attack video!
Topics mentioned in this article