FBI प्रमुख काश पटेल का निजी ईमेल हैक? ईरान से जुड़े हैकर्स ने किया दावा

हैकर ग्रुप 'हंडाला हैक टीम' ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया है कि पटेल "अब उन लोगों की लिस्ट में अपना नाम पाएंगे, जिन्हें सफलतापूर्वक हैक किया गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईरान के हैकर्स ने काश पटेल का ईमेल हैक करने का दावा किया
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान से जुड़े हैकर्स ने FBI डायरेक्टर काश पटेल के निजी ईमेल को हैक करने का दावा किया है
  • हैकर्स ने पटेल की तस्वीरें और उनका कथित रेज़्यूमे इंटरनेट पर सार्वजनिक कर दिया है
  • हंडाला हैक टीम ने अपनी वेबसाइट पर पटेल को हैक किए गए लोगों की सूची में शामिल बताया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच FBI डायरेक्टर काश पटेल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. ईरान से जुड़े हैकर्स ने दावा किया है कि उन्होंने FBI डायरेक्टर काश पटेल के निजी ईमेल को हैक कर लिया है.उन्होंने काश पटेल की तस्वीरें और उनका कथित रेज़्यूमे इंटरनेट पर पब्लिश कर दिया है. हैकर ग्रुप 'हंडाला हैक टीम' ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया है कि पटेल "अब उन लोगों की लिस्ट में अपना नाम पाएंगे, जिन्हें सफलतापूर्वक हैक किया गया है.

हालांकि रॉयटर्स तुरंत उन ईमेल की पुष्टि नहीं कर पाया, जिन्हें हंडाला हैक टीम ने पब्लिश किया था. लेकिन हैकर्स द्वारा अपलोड की गई सामग्री का एक सैंपल, जिसकी रॉयटर्स ने समीक्षा की, उसमें 2010 से 2019 के बीच के पर्सनल और काम से जुड़े ईमेल का मिश्रण दिखाई देता है.न्याय विभाग के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को पुष्टि की कि पटेल के ईमेल में सेंध लगी थी, लेकिन उन्होंने इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी. FBI ने टिप्पणी के अनुरोध पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया. हैकर्स ने भी संदेशों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया. 

आपको बता दें कि ईरान इजरायल और अमेरिका से बीते करीब एक महीने से लड़ रहा है. जहां एक तरफ इजरायल और अमेरिका ईरान को निशाना बना रहे हैं वहीं ईरान भी इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य बेस पर लगातार हमला कर रहा है. शुक्रवार को भी अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के इस्फहान प्रांत में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं. ये फार्स न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट दी है. मरने वालों में सात महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं. ये हमले रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए थे. वहीं, ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबफ ने अमेरिका की ईरान की जमीन पर सैनिक उतारने की बात पर कहा कि अमेरिका, जो इस क्षेत्र में अपने ठिकानों पर अपने ही सैनिकों की रक्षा करने में असमर्थ है और इसके बजाय उन्हें होटलों और पार्कों में छिपाकर रखता है, वह हमारी धरती पर उनकी रक्षा कैसे कर सकता है?

वेंस-नेतन्याहू में हुआ विवाद?

इस बीच खबर आई है कि अमेरिका और इजरायल में ईरान को लेकर मतभेद गहरा गए हैं. एक्यिोस की रिपोर्च के अनुसार अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच तनावपूर्ण फोन कॉल हुए हैं. नेतन्याहू और वेंस के बीच सोमवार को हुई एक कठिन फोन कॉल के बाद व्हाइट हाउस के अधिकारियों को शक होने लगा कि इजरायली सरकार में कुछ लोग वेंस को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. एक इजरायली सूत्र और एक अमेरिकी सूत्र के अनुसार इस कॉल में, वेंस ने उल्लेख किया कि युद्ध के बारे में नेतन्याहू की कई भविष्यवाणियां बहुत अधिक आशावादी साबित हुईं, खासकर जब बात ईरान की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए जन विद्रोह की संभावनाओं की हो. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान के इस्फहान में अमेरिका-इजरायल ने बरपाया कहर, 26 मारे गए, जानिए वेंस-नेतन्याहू में क्यों हुआ विवाद

Featured Video Of The Day
Iran-US War-Crude Oil Crisis: Modi सरकार ने घटाया Tax, तेल कंपनियों ने किया एडजस्ट? Inside Story
Topics mentioned in this article