'डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी...', स्टारलिंक विवाद पर एलन मस्क ने फिर कसा तंज

भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस नहीं मिलने के मुद्दे पर एलन मस्क ने एक बार फिर तंज कसा है. मस्क ने कहा कि मुझे अहसास हो गया है कि आप ही भारत के असली बॉस हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
स्टारलिंक विवाद के बीच एलन मस्क ने फिर किया सोशल मीडिया पोस्ट
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुकेश अंबानी को भारत का असली बॉस बताते हुए तंज कसा है
  • मस्क ने कहा कि मुकेश अंबानी अपने एकाधिकार को बनाए रखना चाहते हैं
  • मस्क ने बताया कि भारत में कई इलाके इंटरनेट सुविधा से वंचित हैं, जिससे बच्चों और कारोबारियों को नुकसान होता है

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने को लेकर चल रही बहस के बीच टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी टिप्पणी की है. मस्क ने भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी पर तंज कसते हुए लिखा,'डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, कृपया मेरी विनम्र माफी स्वीकार करें कि मुझे यह एहसास नहीं था कि आप ही भारत के असली बॉस हैं.'

मस्क ने आगे कहा कि वह समझते हैं कि अंबानी अपने 'एकाधिकार वाले प्रभुत्व' को बनाए रखना चाहेंगे, लेकिन क्या वह फिर भी स्टारलिंक को भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे.

उन्होंने दावा किया कि भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में अब भी ऐसे इलाके हैं जहां इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है. उनके अनुसार, इंटरनेट की कमी के कारण बच्चों को शिक्षा के अवसर नहीं मिल पाते और छोटे कारोबारियों को वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाने में मुश्किल होती है. मस्क ने कहा कि स्टारलिंक ऐसे क्षेत्रों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराकर लोगों की जिंदगी बेहतर बना सकता है.

इससे एक दिन पहले मस्क ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि स्टारलिंक को 165 से अधिक देशों में लाइसेंस प्राप्त है और उनकी कंपनी पिछले पांच वर्षों से भारत सरकार के हर कानून और आवश्यकता का पालन कर रही है. उन्होंने सवाल किया कि इसके बावजूद भारत में स्टारलिंक को अब तक लाइसेंस क्यों नहीं मिला है. मस्क ने पोस्ट में उद्योगपति मुकेश अंबानी का जिक्र करते हुए पूछा, ‘क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?''

Advertisement
Featured Video Of The Day
By-Election Results | बंगाल उपचुनाव में BJP की बल्ले-बल्ले

Topics mentioned in this article
Starlink
Starlink Internet Service
Starlink 48 New Satellites
Starlink 50 New Satellites
Starlink 44