जब युद्ध के बीच फंसी बुजुर्ग महिला को रोबोट ने बचा लिया

यूक्रेन में जंग के मैदान में फंसी एक बुजुर्ग महिला को बचाने के लिए सेना ने एक रोबोट भेजा. इस रोबोट गाड़ी में बैठकर महिला सुरक्षित स्थान तक पहुंची.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यूक्रेन में जंग में फंसी एक बुजुर्ग महिला को रोबोट से बचाया गया
AP
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसी 77 वर्षीया बुजुर्ग महिला को युद्ध के बीच रोबोटिक गाड़ी से बचाया गया
  • बुजुर्ग महिला लाइमांस्के के खतरनाक इलाके में बैसाखियों के सहारे गोलीबारी के बीच सड़क पर चल रही थी
  • यूक्रेन की सेना ने बिना ड्राइवर वाली गाड़ी को भेजकर महिला को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का ऑपरेशन किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक बेहद खास वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में यूक्रेन में युद्ध के इलाके में फंसी एक बुजुर्ग महिला को रेस्क्यू किया जा रहा है. खास बात यह है कि बुजुर्ग को किसी सैनिक ने नहीं बल्कि एक रोबोट ने बचाया. यूक्रेन के ड्रोन ऑपरेटर्स ने इस महिला को बचाने के लिए बिना ड्राइवर वाली गाड़ी भेजी और उसे सुरक्षित जगह तक पहुंचाया. यह रेस्क्यू ऑपरेशन बताता है कि अब युद्ध से लेकर रेस्क्यू तक का तरीका बदलता जा रहा है.

बैसाखियों के सहारे सड़क पर चल रही थी बुजुर्ग महिला

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला यूक्रेन के लाइमांस्के में एक खतरनाक इलाके में फंस गई थी. यहां रूस की तरफ से बमबारी और ड्रोन अटैक होते रहते हैं. यह इलाका युद्ध के बीच लगभग सूनसान सा ही है. ऐसे में एक बुजुर्ग महिला यहां फंस गई. जब सैनिक ड्रोन के जरिए इलाके की निगरानी कर रहे थे, तब उन्हें यह बुजुर्ग दिखाई दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क के एक खतरनाक हिस्से पर फ्रंटलाइन इलाके से पीछे की ओर बैसाखियों के सहारे चल रही थी, जहां लगातार गोलीबारी हो रही थी. 

रोबोट के जरिए बचाई जान

बेबस महिला की मदद करने के लिए एक रोबोटिक गाड़ी को मैदान में उतारा गया. इस रोबोट पर सवार होकर महिला सुरक्षित स्थान तक पहुंची. महिला को डराने से बचाने के लिए, ड्रोन को एक कंबल से ढक दिया गया था और साथ में एक नोट भी था जिस पर लिखा था- 'दादी, बैठ जाइए!'  इस तरह यूक्रेन की सेना और इंजीनियरों ने 77 साल की महिला को सफलतापूर्वक सुरक्षित जगह पर पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: अभी चीन ने हमला कर दिया तो अमेरिका जंग हार जाएगा! ट्रंप की आर्मी ने खुद कहा- हम तो तैयार ही नहीं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: 142 सीटों का खेल- दूसरे फेज में TMC अजेय या BJP करेगी उलटफेर?
Topics mentioned in this article