दुबई की बुर्ज खलीफा इमारत पर आसमां से गिरी बिजली, कैमरे में कैद नजारा देख उड़ जाएंगे होश

यूएई में खराब मौसम के बीच दुबई के बुर्ज खलीफा पर बिजली गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तेज बारिश और गरज के बीच बिजली की चमक से पूरा दुबई स्काईलाइन रोशन नजर आया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बुर्ज खलीफा पर आसमां से बिजली गिरते हुए
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर आसमान में बिजली गिरने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है
  • बुर्ज खलीफा की ऊंचाई के कारण आसमान में बनने वाली बिजली अक्सर उसी की ओर आकर्षित होती है
  • यह इमारत एक बड़े लाइटनिंग रॉड की तरह काम करती है जो आसपास की बिजली अपनी ओर खींचती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दुबई में अचानक उस वक्त रात ठहर‑सी गई, जब आसमान में घिरे काले बादलों को चीरती एक तेज बिजली सीधे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर आ गिरी. बिजली की उस चमक ने पलभर में पूरे दुबई के स्काईलाइन को रोशनी से दूधिया रोशनी में नहला दिया. ऐसा लगा मानो प्रकृति ने शहर के बीचों‑बीच अपनी ताकत का प्रदर्शन कर दिया हो. यह हैरतअंगेज नजारा कैमरे में कैद हो गया और फिर क्या था, बुर्ज खलीफा पर बिजली गिरने का यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में जमकर वायरल हो रहा है. अलग‑अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इसे बार‑बार देख रहे हैं, शेयर कर रहे हैं.

बुर्ज खलीफा पर बार‑बार बिजली क्यों गिरती है?

वीडियो में इमारत पर बिजली गिरते देखना डरावना लग सकता है, इसके पीछे एक बहुत साधारण वजह है. बुर्ज खलीफा शहर की सबसे ऊंची इमारत है, इसलिए आसमान में बनने वाली बिजली अक्सर उसी की ओर खिंच जाती है. इसे आसान शब्दों में कहें तो यह एक बड़े लाइटनिंग रॉड की तरह काम करती है, जो आसपास के इलाके की बिजली को अपनी ओर खींच लेती है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. पिछले कुछ सालों में भी कई बार बुर्ज खलीफा पर बिजली गिर चुकी है और हर बार यह नजारा देखने वालों के लिए हैरान कर देने वाला रहा है.

बिजली गिरने पर कैसे सुरक्षित है बुर्ज खलीफा

बिजली गिरने पर भी इमारत पूरी तरह सुरक्षित रहती है और उसके अंदर मौजूद लोग भी. इसकी वजह है बुर्ज खलीफा में लगाया गया लाइटनिंग प्रोटेक्शन सिस्टम. असल में इमारत की चोटी पर एक विशेष रॉड लगी है, जो बिजली को पहले ही रोक लेती है. इसके बाद विद्युत ऊर्जा को इमारत के बाहरी हिस्से में बने धातु के रास्तों से नीचे जमीन तक सुरक्षित पहुंचा दिया जाता है. इसकी मजबूत स्टील संरचना एक तरफ से ढाल की तरह काम करती है, जिससे खतरनाक करंट इमारत के अंदरूनी हिस्सों तक नहीं पहुंच पाता. आखिर में यह ऊर्जा एक शक्तिशाली ग्राउंडिंग सिस्टम के जरिए जमीन में समा जाती है, जिससे भीतर मौजूद किसी भी चीज पर कोई असर नहीं पड़ता.

Featured Video Of The Day
PM Balen Shah Oath Ceremony: नेपाल के राष्ट्रपति भवन पहुंचा NDTV, PM बालेन शाह पर EXCLUSIVE रिपोर्ट