ट्रंप को एक और जंग की वजह मिली! क्या नाइजीरिया में इस्लामवादी सच में ईसाियों का नरसंहार कर रहे?

Nigeria Muslim-Christian Clash Reality: नाइजीरिया कई संघर्षों में उलझा हुआ है, जिसमें एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना किसी भेदभाव के ईसाइयों और मुसलमानों दोनों को मारा गया है. क्या यहां वाकई ईसाइयों का नरसंहार हो रहा है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने नाइजीरिया में इस्लामिक आतंकियों द्वारा ईसाइयों के नरसंहार का आरोप लगाया है
  • ट्रंप ने पेंटागन को नाइजीरिया पर संभावित सैन्य कार्रवाई की योजना बनाने को कहा है, सहायता बंद करने की धमकी दी
  • नाइजीरिया में धार्मिक संघर्षों में दोनों समुदायों को नुकसान पहुंचा है, नरसंहार के दावे विवादित हैं- एक्सपर्ट्स
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

क्या अफ्रीकी देश नाइजीरिया में इस्लामिक तत्वों के हाथों ईसाइयों का नरसंहार हो रहा है? अमेरिका के राष्ट्रपति का तो यही कहना है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार, 1 नवंबर को धमकी दी कि अगर अफ्रीका के इस सबसे अधिक आबादी वाले देश में इस्लामवादियों द्वारा ईसाइयों की हत्या को नहीं रोका जाता है तो वह अमेरिकी सेना को गोली उगलती बंदूकों के साथ नाइजीरिया में भेज देंगे. नोबेल शांति पुरस्कार के लिए असफल कैंपेन चलाने वाले ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक विस्फोटक पोस्ट डाला है. इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने पेंटागन (अमेरिका रक्षा विभाग का हेडक्वाटर) से नाइजीरिया पर अटैक की संभावित योजना तैयार करने के लिए कहा. इसके एक एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि ईसाई धर्म "नाइजीरिया में अस्तित्व के खतरे का सामना कर रहा है."

ट्रंप ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, "अगर नाइजीरियाई सरकार ईसाइयों की हत्या की अनुमति देना जारी रखती है, तो अमेरिका तुरंत नाइजीरिया को दिए जाने वाले सभी सहायता को बंद कर देगा, और इन भयानक अत्याचारों को अंजाम देने वाले इस्लामी आतंकवादियों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए गोली उगलते बंदूकों को उस बदनाम देश में भेजा जा सकता है."

उन्होंने नाइजीरियाई सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, "मैं अपने युद्ध विभाग को संभावित कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दे रहा हूं. अगर हम हमला करते हैं, तो यह तेज, क्रूर और मीठा होगा, ठीक वैसे ही जैसे आतंकवादी हमारे प्यारे ईसाइयों पर हमला करते हैं."

क्या नाइजीरिया में ईसाइयों का नरसंहार हो रहा?

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञों का कहना है कि नाइजीरिया कई संघर्षों में उलझा हुआ है, जिसमें बिना किसी भेदभाव के ईसाइयों और मुसलमानों दोनों को मारा गया है. लेकिन ट्रंप ने शुक्रवार को बिना किसी सबूत के पोस्ट किया कि "हजारों ईसाई मारे जा रहे हैं (और) इस सामूहिक नरसंहार के लिए कट्टरपंथी इस्लामवादी जिम्मेदार हैं." अमेरिका के रूढ़िवादी राजनेताओं ने इन आरोपों को हवा दी है.

Advertisement

ईसाइयों के उत्पीड़न के दावे नाइजीरिया में भी कुछ लोगों द्वारा किए गए हैं. यहां जातीय, धार्मिक और क्षेत्रीय विभाजन अतीत में घातक परिणामों के साथ भड़क उठे हैं और अभी भी देश की आधुनिक राजनीति को आकार दे रहे हैं. कुछ अमेरिकी अधिकारियों का तर्क है कि नाइजीरिया में ईसाइयों को "नरसंहार" का सामना करना पड़ रहा है - लेकिन इस दावे का नाइजीरिया की सरकार खंडन करती है.

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने शनिवार को X पर पोस्ट किया, "नाइजीरिया को धार्मिक रूप से असहिष्णु बताना हमारी राष्ट्रीय वास्तविकता को नहीं दिखाता है."

Advertisement
नाइजीरिया मुस्लिम-बहुल उत्तरी क्षेत्र और बड़े पैमाने पर ईसाई बहुल दक्षिणी क्षेत्र के बीच लगभग समान रूप से विभाजित है. यह देश कई सुरक्षा मुद्दों से घिरा हुआ है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इसका पूर्वोत्तर क्षेत्र बोको हराम जिहादी विद्रोह के केंद्र में है, जिसमें 2009 से अब तक 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं.

वहीं मध्य नाइजीरिया में, बहुसंख्यक-मुस्लिम चरवाहे बहुसंख्यक-ईसाई किसानों के साथ बार-बार भिड़ते रहे हैं. इस संघर्ष को अक्सर धार्मों के बीच लड़ाई के रूप में चित्रित किया जाता है लेकिन आम तौर पर यह भूमि की लड़ाई होती है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मिसाइल टेस्ट के कारण ही आसमां में बनी थी वो 'रंगोली'? ख्वाजा के बयान से पैदा हुआ संदेह

Featured Video Of The Day
India In Motion | Sustainable Bharat: सेवा और संरक्षण की एक अटूट विरासत
Topics mentioned in this article