'दिखावे के लिए शर्मिंदगी भरी चीजें करनी पड़ती हैं...' ऑफिस में बर्गर मंगवाने पर ट्रंप का अजीबोगरीब बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में बर्गर मंगवाने पर कहा कि राजनीति में कभी-कभी शर्मिंदगी भरी चीजें करनी पड़ती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ट्रंप ने 13 अप्रैल को ओवल ऑफिस में बर्गर मंगवाया था.
White House
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में बर्गर मंगवाने को राजनीति की शर्मिंदगी भरी लेकिन जरूरी प्रक्रिया बताया है
  • ट्रंप ने लास वेगास रैली में कहा कि राजनीति में दिखावे के लिए कुछ अजीब कदम उठाने पड़ते हैं
  • डोरडैश की कर्मचारी शैरोन सिमंस ने ओवल ऑफिस में बर्गर और फ्राइज की डिलीवरी दी थी और टिप टैक्स से बची थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वॉशिंगटन डीसी:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने ओवल ऑफिस में बर्गर मंगवाया था. ट्रंप ने ऐसा 'टिप पर कोई टैक्स नहीं' पॉलिसी के एक साल पूरे होने पर किया था. अब ट्रंप ने इसे लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा है. अपने दफ्तर में बर्गर मंगवाने पर ट्रंप ने कहा कि राजनीति में कुछ 'शर्मिंदगी भरी चीजें दिखावे के लिए करनी पड़ती हैं.'

ट्रंप ने गुरुवार को लास वेगास में आयोजित एक रैली में कहा, 'हम राजनीति में ये सब करते हैं. यह थोड़ा-सा शर्मिंदगी भरा है, लेकिन हम ऐसे काम करते हैं और आपको इसका फायदा भी होता है.'

ऑनलाइन डिलिवरी सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ‘डोरडैश' की ओर से शैरोन सिमंस नाम की महिला ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ‘ओवल ऑफिस' में ‘बर्गर' और ‘फ्राइज' के दो बैग पहुंचाए थे और व्हाइट हाउस ने कहा था कि ‘टिप पर कोई टैक्स नहीं' नीति के कारण सिमंस ने 11,000 अमेरिकी डॉलर की बचत की थी. ट्रंप ने कहा कि प्रचार का यह कदम थोड़ा 'अजीब' था.

उन्होंने 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार अभियान के समय की उस घटना का भी जिक्र किया जब उन्होंने बर्गर की आपूर्ति करने वाली कंपनी में ‘फ्राइज' परोसे थे और एक सुरक्षा जैकेट पहनकर अभियान के लोगो वाले कचरा ट्रक में चढ़ गए थे. उन्होंने कहा, ‘‘वे (प्रचार टीम) मैकडॉनल्ड्स जैसे अजीबो-गरीब विचार लेकर आते हैं... जैसे कूड़ा ढोने वाले ट्रक की घटना.''

Advertisement

‘डोर डैश' को ‘ओवल ऑफिस' में बर्गर पहुंचाने वाली घटना को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. दरअसल कुछ लोगों का कहना था कि सिमंस ने पिछले साल जुलाई में कांग्रेस के समक्ष ‘टिप पर टैक्स नहीं' नीति के समर्थन में गवाही दी थी. उस समय उन्होंने खुद को नेवादा की निवासी बताया था. बाद में वह अरकंसास चली गईं और ऐसा प्रतीत होता है कि वह इस हफ्ते शायद केवल एक दिन के लिए, वाशिंगटन डीसी में ‘डोरडैश' ड्राइवर बनीं. ‘डोर डैश' के प्रवक्ता जूलियन क्रॉली ने X पर कहा कि यह घटना नीति लागू होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा थी.

यह भी पढ़ेंः क्या डोनाल्ड ट्रंप ने मान लिया है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का हक है?
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: ईरान ने अमेरिका की ओर भेजे तेल के जहाज, ट्रंप का बड़ा खुलासा