बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप? राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंच गया था पैसेंजर प्लेन- VIDEO

डोनाल्ड ट्रंप के मिलिट्री हेलीकॉप्टर और पैंसेजर प्लेन के बीच केवल 1 मील का फासला रह गया था. जबकि नियम कहते हैं कि बीच कम से कम 1.5 मील की दूरी होनी चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हेलीकॉप्टर पैंसेजर प्लेन के बेहद करीब आया

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के आसमान में कुछ मिनटों के लिए अफरा-तफरी मच गई. वजह भी बहुत बड़ी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ले जा रहा उनका मिलिट्री हेलिकॉप्टर और एक यात्री विमान कथित तौर पर एक-दूसरे के बेहद करीब पहुंच गए. इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या आसमान में कोई बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया? अब अमेरिकी एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं. आखिर यह स्थिति पैदा ही क्यों हुई, चूक किसकी थी.

क्या है पूरा मामला?

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों की जांच इस बात को लेकर चल रही है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप को ले जा रहा मिलिट्री हेलिकॉप्टर इस हफ्ते वॉशिंगटन के ऊपर उड़ रहे एक यात्री विमान के बहुत करीब पहुंच गया था. व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को किसी भी समय कोई खतरा नहीं था. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के ऊपर उड़ान के दौरान "मरीन वन" हेलिकॉप्टर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच बातचीत में कुछ गड़बड़ी हो गई थी. रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से कहा गया है कि मरीन वन और यात्री विमान के बीच की दूरी एक मील से भी कम रह गई थी.

अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) ने कहा, "हम 4 अगस्त को वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले एक कमर्शियल प्लेन और मरीन वन के बीच सुरक्षित दूरी कम होने की घटना की जांच कर रहे हैं."

Advertisement
वहीं व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने एएफपी से कहा कि मरीन वन उड़ाने वाले पायलट दुनिया के सबसे बेहतरीन पायलटों में से हैं और राष्ट्रपति किसी भी समय खतरे में नहीं थे. वहीं अमेरिका की विमानन नियामक संस्था एफएए ने कहा कि सुरक्षित दूरी कम होने के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर दोनों पायलटों, यानी यात्री विमान और मरीन वन के पायलट, से लगातार संपर्क में था.

एफएए ने आगे कहा कि राष्ट्रपति कभी खतरे में नहीं थे. हम इस घटना की समीक्षा कर रहे हैं और जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

आखिर हुआ क्या था?

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, ऐसी स्थिति में सुरक्षा नियम यही कहते हैं कि दोनों विमानों के बीच कम से कम 1.5 मील की दूरी और 500 फीट की ऊंचाई का अंतर होना चाहिए. रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई थी. उसी समय अमेरिकन एयरलाइंस की सहयोगी कंपनी एनवॉय एयर का एम्ब्रेयर ई-170 विमान उड़ान भर रहा था. उधर, मरीन वन हेलिकॉप्टर एंड्रयूज एयर फोर्स बेस की ओर जा रहा था, जहां से डोनाल्ड ट्रंप अपने राष्ट्रपति विमान में बैठकर कैलिफोर्निया जाने वाले थे.

Advertisement

याद रहे कि जनवरी 2025 में वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान और सेना के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर की टक्कर में 67 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद एफएए ने एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा नियमों को काफी सख्त कर दिया था.

यह भी पढ़ें: ट्रंप के गोल्फ कोर्स कार्यक्रम से पहले संदिग्ध गिरफ्तार; कार में पिस्तौल, घर में हथियारों का जखीरा मिला

Featured Video Of The Day
'संदेशे आते हैं' गाते वक्त भावुक हुए सिंगर अनु मलिक, सेना नौजवानों को अर्पित किया गाना

Topics mentioned in this article
Donald Trump
US President Plane
Marine One