ऐसा हमला करेंगे जो कभी देखा नहीं होगा... ईरान की धमकी पर डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार

US-Israel Iran Attack: ईरान ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद कहा कि अमेरिका सरेंडर करेगा. इसके बाद ट्रंप ने भी कड़े शब्दों में कहा कि अमेरिका ऐसा हमला करेगा जो किसी ने कभी नहीं देखा होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
donald trump warning to iran
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं
  • ईरानी सेना ने अमेरिका के विभिन्न देशों में स्थित 27 सैन्य ठिकानों पर हमला करने की धमकी दी है
  • डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की धमकी पर कहा कि अमेरिका जवाबी कार्रवाई में पहले कभी न देखी गई ताकत दिखाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

US-Israel Iran Attack: अमेरिका-ईरान के बीच इस भीषण युद्ध के बाद से लड़ाई आर-पार की हो गई है. मिसाइल-ड्रोन अटैक के अलावा दोनों ओर से एकदूसरे को तबाह कर देने की धमकियां भी दी जा रही हैं. ईरान ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद कहा कि अमेरिका सरेंडर करेगा. इसके बाद ट्रंप ने भी कड़े शब्दों में कहा कि अमेरिका ऐसा हमला करेगा जो किसी ने कभी नहीं देखा होगा. 

ऐसा जवाब देंगे...

ईरान पर हमले की चेतावनी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे,जितना पहले कभी नहीं किया हो, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन्हें ऐसी ताकत से जवाब देंगे जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा. 

ईरान ने कहा था-अमेरिका सरेंडर करेगा

इससे पहले अमेरिका को सीधी धमकी देते हुए ईरान के नए सेना आर्मी चीफ ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहिदी ने कहा कि हम इस देश के दुश्मनों को खासकर अमेरिका और जायोनी शासन को यह बात समझा देंगे कि उन्होंने बड़ी गलती की है. यह हम अपने लोगों की ताकत, एकता और सहयोग के दम पर करेंगे. हम अपने उस बुद्धिमान और मजबूत नेता(खामेनेई) के खून की आखिरी बूंद तक चलते रहेंगे, जब तक दुश्मन हार न मान ले.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान का प्लान, समूचा अमेरिका परेशान? | Iran War News | Trump | Mojtaba Khamenei