'मुझे CIA ने बताया कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा समलैंगिक हैं'- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है. ईरान में समलैंगिकता अवैध है और इसे इस्लामी मूल्यों का उल्लंघन माना जाता है. इसके लिए सजा शरिया आधारित कानूनों के तहत तय होती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि CIA ने उन्हें बताया कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई समलैंगिक हैं
  • ट्रंप ने कहा कि यह जानकारी उनके लिए आश्चर्यजनक थी और इससे खामेनेई की ईरान में खराब शुरुआत होगी
  • ईरान में समलैंगिकता गैरकानूनी है और इसमें इस्लामी कानूनों के तहत सजा मिलती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार, 26 मार्च को दावा किया कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी, सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने उन्हें बताया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई समलैंगिक (गे) हैं. फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या CIA ने अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया कि नए आयतुल्ला समलैंगिक हैं, तो डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हां, उन्होंने ऐसा कहा था, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह बात सिर्फ वे ही कह रहे हैं या नहीं.”

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि बहुत से लोग ऐसा कह रहे हैं और उन्होंने कहा कि इससे नए सुप्रीम लीडर मुजतबा की ईरान में “खराब शुरुआत” होगी. डोनाल्ड ट्रंप ने यह वाली टिप्पणी ईरान में समलैंगिकता से जुड़े कानूनों की ओर इशारा करते हुए की. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है बहुत से लोग ऐसा कह रहे हैं. इससे उस खास देश में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं होती है.”

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है.

ईरान में गैरकानूनी है समलैंगिकता

ईरान में समलैंगिकता अवैध है और इसे इस्लामी मूल्यों का उल्लंघन माना जाता है. इसके लिए सजा शरिया आधारित कानूनों के तहत तय होती है. बता दें कि इससे पहले न्यूयॉर्क पोस्ट ने इसे लेकर एक रिपोर्ट छापी थी. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप को तब आश्चर्य हुआ जब अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने उन्हें जानकारी दी कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई समलैंगिक हो सकते हैं. सूत्रों के हवाले से न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया कि खुफिया ब्रीफिंग के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने साफ तौर पर हैरानी दिखाई और हंस पड़े.

दूसरी तरफ ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध “सैन्य रूप से पहले ही जीत लिया है.” उनका दावा है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों से तेहरान की नौसैनिक और मिसाइल क्षमताओं को काफी कमजोर कर दिया गया है. ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की अपनी समय सीमा को 10 दिन आगे बढ़ाते हुए 6 अप्रैल कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसा ईरानी सरकार के अनुरोध पर किया है और बातचीत "बहुत अच्छी चल रही है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर 10 और दिनों तक हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- ईरान के अनुरोध पर ऐसा किया

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल के चुनावी घमासान में किसके साथ जिएंगे Muslims? | Bengal Ka Sandesh
Topics mentioned in this article