ट्रंप ने अमेरिका से बाहर बनी हर फिल्म पर 100% टैरिफ लगाया, चीन से ज्यादा हॉलीवुड को झटका लगेगा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि विदेशों में प्रोड्यूस हुई सभी फिल्मों पर '100% टैरिफ' लगाने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
एएफपी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि विदेश में बनी सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा. उन्होंने यह जानकारी अपने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर दी. अपने पोस्ट में, उन्होंने दावा किया कि उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को इस तरह के टैरिफ को तुरंत शुरू करने के लिए अधिकृत किया है. हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई डिटेल नहीं दिया कि इसे कैसे लागू किया जाएगा.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, "यह अन्य देशों द्वारा एक ठोस प्रयास है और इसलिए, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है.. बाकी सब चीज़ों के अलावा, यह मैसेंजिंग और प्रोपेगेंडा भी है!” उन्होंने लिखा,

अमेरिका में फिल्म इंडस्ट्री बहुत तेजी से मर रही है. अन्य देश हमारे फिल्म प्रोड्यूसर्स और स्टूडियो को अमेरिका से दूर खींचने के लिए हर तरह का प्रोत्साहन दे रहे हैं. हॉलीवुड और यू.एस.ए. के कई अन्य क्षेत्र तबाह हो रहे हैं. यह अन्य राष्ट्रों का एक ठोस प्रयास है और इसलिए, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है. यह, बाकी सब चीजों के अलावा, मैसेंजिंग और प्रोपेगैंडा है! इसलिए, मैं डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि को हमारे देश में आने वाली किसी भी और विदेशी भूमि में निर्मित सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के लिए अधिकृत कर रहा हूं. हम दोबारा अमेरिका में बनी फिल्में चाहते हैं!

द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री पहले से ही टैरिफ के प्रभाव को महसूस कर रही है. इसकी वजह है कि अप्रैल में चीन ने ट्रंप को जवाब देते हुए अपने देश में अमेरिकी फिल्मों के कोटा को कम कर दिया था.

चीन के फिल्म प्रशासन ने 10 अप्रैल को एक बयान में कहा, "चीन पर टैरिफ का दुरुपयोग करने की अमेरिकी सरकार की गलत कार्रवाई अनिवार्य रूप से अमेरिकी फिल्मों के प्रति घरेलू दर्शकों की रुचि को कम कर देगी.. हम बाजार के नियमों का पालन करेंगे, दर्शकों की पसंद का सम्मान करेंगे और आयातित अमेरिकी फिल्मों की संख्या में मामूली कमी लाएंगे."

Advertisement

अमेरिका के बाद चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फिल्म बाजार है, हालांकि हाल के वर्षों में घरेलू फिल्मों ने हॉलीवुड से आने वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. द गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि ट्रंप के द्वारा लगाया गया टैरिफ पश्चिमी स्टूडियो - विशेष रूप से वॉल्ट डिजनी कंपनी, पैरामाउंट ग्लोबल और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक - के लिए एक बड़ा झटका होगा - जो अभी भी महामारी के बाद वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

इनपुट- एएफपी, द गार्डियन

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: कौन हैं AAP के 7 बगावती सांसद? | Swati Maliwal | Arvind Kejriwal |Breaking
Topics mentioned in this article