फिर ट्रंप के निशाने पर कॉमेडियन जिमी किमेल, हमले से 2 दिन पहले कहा था- 'पत्नी के चेहरे पर विधवा वाली चमक है'

Donald Trump Assassination Attempt: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश से दो दिन पहले जिमी किमेल ने शो के दौरान ऐसी बात की थी जिससे ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया, दोनों नाराज हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Donald Trump Assassination Attempt: कॉमेडियन जिमी किमेल पर बिफरे ट्रंप और मेलानिया

Donald Trump Assassination Attempt: एक बार फिर अमेरिका से फेमस कॉमेडियन और लेट नाइट शो के होस्ट जिमी किमेल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर हैं. इस बार भी जिमी किमेल का शो का एक हिस्सा राष्ट्रपति ट्रंप को पसंद नहीं आया है. वजह है कि पिछले हफ्ते जिमी किमेल ने एक जोक मारा था जिसमें उन्होंने मजाक में कहा था कि ट्रंप की पत्नी (अमेरिका की फर्स्ट लेडी) मेलानिया के चेहरे पर 'होने वाली विधवा' जैसी चमक है. और अब इसके दो दिन बाद ही ट्रंप के इवेंट में गोलीबारी हो गई. अब ट्रंप और मेलानिया, दोनों ने जिमी किमेल पर हमला बोल दिया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति ने जिमी किमेल को शो से निकालने की मांग की. खुद मेलानिया ट्रंप ने भी किमेल पर गुस्सा जताया था और अमेरिकी चैनल एबीसी से कहा था कि वह इस मामले में “सख्त कदम उठाए.” गौरतलब है कि मेलानिया इस तरह सार्वजनिक रूप से जल्दी अपनी बात नहीं रखती है.

जिमी किमेल ने क्या कहा था?

किमेल ने यह बात पिछले गुरुवार को कही थी. इसके दो दिन बाद शनिवार को वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें ट्रंप शामिल हुए थे. अपने शो के एक हिस्से में किमेल ने खुद को व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर कार्यक्रम के होस्ट जैसा दिखाया था और दर्शकों में बैठी फर्स्ट लेडी से कहा, “मिसेज ट्रंप, आपके चेहरे पर वैसी चमक है जैसे किसी उम्मीद कर रही विधवा के चेहरे पर होती है.”

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप जून में 80 साल के हो जाएंगे और वे अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं. उनकी पत्नी, जो पहले मॉडल थीं और स्लोवेनिया में पैदा हुई थीं, 56 साल की हैं. 

अब ट्रंप ने साधा निशाना

ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा, “मैं देख रहा हूं कि बहुत लोग किमेल की इस घिनौनी बात से गुस्से में हैं. आमतौर पर मैं उसकी बातों पर ध्यान नहीं देता, लेकिन यह हद से ज्यादा है. जिमी किमेल को तुरंत डिज्नी और एबीसी द्वारा निकाल देना चाहिए.” यहां उन्होंने एबीसी की पेरेंट कंपनी डिज्नी का जिक्र किया.

Advertisement

इसी तरह सोमवार को मेलानिया ट्रंप ने भी एक्स पर किमेल की आलोचना की. उन्होंने कहा, “मेरे परिवार पर किमेल का मोनोलॉग कॉमेडी नहीं है- उसके शब्द जहरीले हैं और अमेरिका में राजनीतिक माहौल को और खराब करते हैं... किमेल एबीसी के पीछे छिपता है, क्योंकि उसे पता है कि नेटवर्क उसे बचाता रहेगा.” उन्होंने आगे कहा, “अब बहुत हो गया. एबीसी को अब सख्त कदम उठाना चाहिए. कब तक एबीसी का नेतृत्व किमेल के खराब व्यवहार को सहता रहेगा और समाज को नुकसान पहुंचाता रहेगा?”

लगातार ट्रंप के निशाने पर रहे हैं जिमी किमेल

एक बड़े लेट-नाइट कॉमेडी होस्ट के रूप में, जिमी किमेल बोलने की आजादी पर चल रही बहस के केंद्र में रहे हैं. पिछले साल सितंबर में, सरकार के दबाव के बाद एबीसी नेटवर्क ने किमेल को कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया था. उस समय उन्होंने कहा था कि ट्रंप का कट्टर मागा मूवमेंट इन्फ्लुएंसर चार्ली किर्क की हत्या से राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप की हत्या की कोशिश से पहले YouTube पर वीडियो गेम खेलता था हमलावर- फिर राष्ट्रपति 'हिटलर' लगने लगे


 

Featured Video Of The Day
Heatwave Alert: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत के 95, IMD ने दिया बड़ा ALERT