कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी और बॉलीवुड गायक दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने हंगामा किया. इन लोगों जमकर नारेबाजी की है और भारत विरोधी नारे भी लगाएं. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस घटना पर कहा, "मोदी की आइडियोलॉजी को प्रमोट करने वाले दोसांझ कनाडा और US टूर के दौरान टारगेट पर हैं. दोसांझ के वैंकूवर शो में आते ही खालिस्तान के नारे लगने लगे. हिंदूस्तानी दोसांझ मोदी की BJP-RSS के पोस्टर बॉय हैं. BJP RSS प्रमोटर दोसांझ हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में मोदी सरकार की भूमिका को छिपाने के लिए कनाडा टूर पर हैं. पवनदीप सिंह बस्सी और मंदीप सिंह रवि ने खालिस्तान के झंडे लिए नारे लगाए."
सिंगर को दोषी बता रहा खालिस्तानी आतंकी पन्नू
पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को दोषी बताया है और कहा है कि वह पीएम मोदी के लिए देश-विदेश में आरएसएस-बीजेपी का बेस सेटअप कर रहे हैं.
पन्नू ने धमकी देते हुए कहा कि खालिस्तान समर्थक दिलजीत के बाकी शो में भी जाकर ऐसे ही हंगामा करेंगे. पन्नू ने कहा, जो वैंकूवर में शुरू हुआ, उसके बाद खालिस्तान समर्थक सिख दोसांझ के साथ इन जगहों पर जाएंगे. कैलगरी, एडमोंटन, विनीपेग, टोरंटो, इलिनोइस, फ्लोरिडा, टेक्सास, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया. खालिस्तान ज़िंदाबाद.
बार बार SFJ करता है टारगेट
दिलजीत दोसांझ प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' (SFJ) और उसके नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गायक को धमकियां ने पहले भी कई बार धमकियां दी थी. अक्टूबर 2025 में 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के सेट पर दिलजीत दोसांझ ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे.
SFJ का आरोप है कि 1984 के सिख नरसंहार के कथित आरोपी (बच्चन) के प्रति सम्मान दिखाकर दिलजीत ने पीड़ितों का अपमान किया है. इसके अलावा SFJ ने 1 नवंबर 2025 को सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) और बाद में ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड) में होने वाले दिलजीत के लाइव कॉन्सर्ट को बाधित करने या रद्द करने की धमकी दी थी.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में ये क्या हुआ... किंग चार्ल्स के स्वागत में ब्रिटिश की जगह लगा दिए ऑस्ट्रेलिया के झंडे














