ऑस्ट्रेलिया में सिख युवक पर नस्लीय हमला, पहले दी गाली, फिर नाक पर मारी टक्कर

22 वर्षीय भारतीय सिख युवक हरमनप्रीत सिंह के साथ ऑस्ट्रेलिया के जिलॉन्ग शहर में ये घटना उस वक्त हुई, जब वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय सिख पर नस्लीय हमला हुआ है. जिलॉन्ग शहर में 22 वर्षीय नर्स हरमनप्रीत सिंह का तीन लोगों ने घेरकर उत्पीड़न किया. इस दौरान एक शख्स ने सिर से उनकी नाक पर वार किया, जिससे खून बहने लगा. हमलावरों ने हरमनप्रीत को इंडियन डॉग कहा और गालियां भी दीं. घटना के बाद से सिख परिवार दहशत में है.  

स्थानीय मीडिया 9 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना उस वक्त हुई जब हरमनप्रीत जिम में एक्सरसाइज करके बाहर निकले. हरमनप्रीत ने बताया कि जब वह जिम में थे, तभी से उनके ऊपर फब्तियां कसी जाने लगी थीं. लेकिन उन्होंने जबाव नहीं दिया. उसके बाद तीनों लोग बाहर जाकर उनका इंतजार करने लगे.

जब हरमनप्रीत जिम से बाहर निकले, तो उन्होंने उन्हें घेरकर नस्लीय टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं. घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद टी-शर्ट पहने एक भारी शरीर वाले गोरे शख्स ने हरमनप्रीत से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और नस्लीय गाली भी दी. 

हरमनप्रीत सिंह ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि हमलावर उनके चेहरे के बिल्कुल करीब आ गया और अचानक अपने सिर से उनकी नाक पर वार कर दिया. इससे उनकी नाक से खून बहने लगा. हमले के बाद आरोपी ग्रे रंग की सेडान कार में बैठकर फरार हो गए.

Advertisement

इस हमले के बाद हरमनप्रीत को पूरी रात अस्पताल में बितानी पड़ी. रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्हें गंभीर चोट लगी है. डॉक्टर उनकी सर्जरी करने पर विचार कर रहे हैं. उन्हें एक हफ्ते तक  अस्पताल में रहना पड़ सकता है. हरमनप्रीत ने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें यहां सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है.  हरमनप्रीत की बहन खुशी कौर ने भी कहा कि पूरा परिवार बेहद डरा हुआ है. 

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले विदेशियों में भारतीय समुदाय दूसरा सबसे बड़ा प्रवासी समूह है. जून 2023 के आंकड़े  बताते हैं कि वहां लगभग 8.45 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं. इस नस्लीय घटना ने समुदाय की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

ये भी देखें- ISRO के रिटायर्ड वैज्ञानिक का 'खौफनाक' चेहरा, पत्नी की हत्या कर परिजनों को किया फोन, बोला- 'मैंने मार दिया'
 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग में उतरेंगे Kim Jong Un? US को North Korea की सीधी चुनौती!