Panchayat 5 Trailer Release: पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, इस दिन प्राइम वीडियो करेगा शेयर

Panchayat Season 5 Trailer Release Date: प्राइम वीडियो की पंचायत 5 की रिलीज डेट के ऐलान के बाद अब फैंस की नजरें पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर पर टिकी हुई हैं तो आइए आपको बताते हैं कि किस दिन शो का ट्रेलर आएगा. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Panchayat Season 5 Trailer Release Date: पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा, 3 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर आएगी
YouTube
नई दिल्ली:

Panchayat Season 5 Trailer Release Date: प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज पंचायत 5 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है, जिसमें नई प्रधान क्रांति देवी और नए प्रधान पति बनराकस यानी भूषण वर्सेस पुरानी प्रधान मंजू देवी और पुराने प्रधानपति बृजभूषण से होगी क्योंकि पंचायत सीजन 4 में क्रांति देवी और बनराकस की ने फुलेरा के चुनावों में जीत हासिल कर ली है. इसके चलते अब सचिव जी, प्रहलाद चाचा और विकास पर क्या असर पड़ेगा. इसे देखने के लिए फैंस बेकरार हैं. हालांकि प्राइम वीडियो पर पंचायत सीजन 5 के रिलीज से पहले हम आपको यह बताने वाले हैं कि पंचायत 5 का ट्रेलर कब रिलीज होगा. 

NDTV को मिली जानकारी के मुताबिक, पंचायत के पांचवे सीजन का ट्रेलर अगले हफ्ते की शुरूआत में आ सकता है. जबकि 3 दिसंबर को सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. ट्रेलर में पंचायत 5 में क्या होगा इसकी झलक दिखेगी. 

ये भी पढ़ें- सतिंदर सरताज का पंजाबी गाना, दो महीने में पॉपुलर, रोमांटिक गाने में प्रेमिका की तारीफ में सूफी बोल ने जीते दिल

पंचायत 4 में क्या हुआ था?

पंचायत 4 में आपने देखा कि पंचायत सीजन 4 में फुलेरा की राजनीति का मुद्दा देखने को मिला था. दरअसल, ग्राम प्रधान का चुनाव में मंजू देवी और क्रांति देवी आमने-सामने आई थीं. इसके लिए  सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी और प्रधानजी के परिवार ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी. हालांकि भूषण (बनराकस) और उसकी पत्नी क्रांति देवी की ताकत चुनाव प्रचार में भारी पड़ी और वह चुनाव जीत गए. इसके अलावा रिंकी और सचिव जी के रिश्ते में भी नजदीकियां देखने को मिली. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- भिखारी ठाकुर का 109 साल पुराना भोजपुरी नाटक, पत्नी का परदेस गए बिदेसिया पति का दिखाया दर्द, आज भी छू लेता है दिल

पंचायत की स्टार कास्ट

अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत ने गांव की जिंदगी, राजनीति और हल्के-फुल्के हास्य के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया. इसका पहला सीजन 3 अप्रैल 2020 को रिलीज हुआ था. इसके बाद सीजन 2, 18 मई 2022 को, सीजन 3, 28 मई 2024 को और सीजन 4, 24 जून 2025 को दर्शकों के बीच आया. 

Advertisement

सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के काल्पनिक गांव फुलेरा के पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है. मुख्य स्टारकास्ट में जितेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी), रघुबीर यादव (प्रधान बृजभूषण दुबे), नीना गुप्ता (मंजू देवी), फैसल मलिक (प्रह्लाद पांडेय), चंदन रॉय (विकास) और सांविका (रिंकी) शामिल हैं. इसके अलावा दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

Featured Video Of The Day
UP NEWS: नाबालिग की मौत पर योगी Vs अखिलेश!
Topics mentioned in this article
Panchayat 5
Panchayat 5 Trailer
Panchayat 5 Release
Prime Video
Panchayat Season 5 Trailer Release Date

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं