जियो हॉटस्टार पर 28 दिन से टॉप कर रही ये सीरीज, भूतों को सामना करती हंटर, हर शुक्रवार को आता है नया एपिसोड 

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर टॉप 10 में 28 दिन से एक 40 एपिसोड की सीरीज ट्रेंड कर रही है, जिसके अभी तक 20 एपिसोड आए हैं और हर शुक्रवार को नए एपिसोड आते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जियो हॉटस्टर पर 28 दिन से ट्रेंड कर रही ये 40 एपिसोड की सीरीज, भूतों से सामना करती घोस्ट हंटर
नई दिल्ली:

जियो हॉटस्टार पर हर दिन नई फिल्में और सीरीज आ रही हैं, जिसमें हॉरर से लेकर थ्रिलर तक शामिल हैं. लेकिन हम आपको उस सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 28 दिन से टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. सीरीज के अबतक 20 एपिसोड आ चुके हैं और हर शुक्रवार को नया एपिसोड आता है, जिसमें भूतों का सामना करते हुए घोस्ट हंटर नजर आ रही है. इस शो ने बिग बॉस को तो नहीं. लेकिन खतरों के खिलाड़ी, लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट और बेथलम कुटुंब यूनिट जैसे शोज और फिल्मों को पछाड़ दिया है. 

28 दिन से जियो हॉटस्टार के टॉप 10 में सीरीज 

40 एपिसोड की सीरीज, जिसके हर हफ्ते नए एपिसोड आते हैं और अब तक 20 एपिसोड आ चुके हैं. वह है अली बाबा और 40 भूत है, जिसका प्रीमियर 11 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर हुआ थे. इसे भुवनेश श्रीवास्तव ने बनाया है. जबकि इस शो में आशा नेगी और  विशाल वशिष्ठ, रमनदीप यादव, मानसी सहगल अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह हॉरर, कॉमेडी मिस्ट्री सीरीज है. 

यह भी पढ़ें | इश्क और धोखा दिखाती 243 दिन पुरानी दो सीजन की सीरीज, जियो हॉटस्टार पर किया कब्जा, बिग बॉस भी नहीं हटा पाया ताज

Advertisement

40 भूतों को पकड़ती हंटर

वेब सीरीज 'अली बाबा और 40 भूत' में आशा नेगी ने 'अलीशा निगम' नाम की एक घोस्ट हंटर का किरदार निभाया है, जो अपने लापता पुरातत्वविद् पिता को ढूंढने अपने होमटाउन जाती है. इसमें उनके साथ विशाल वशिष्ठ (बाबाराव उपाध्याय के रूप में) और रमनदीप यादव (किन्नू के रूप में) मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. कुल 40 एपिसोड में अलग-अलग भूतों की कहानियां दिखाई गई हैं. 

आशा नेगी के बारे में

आशा नेगी टीवी का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में पूर्वी का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी. हालांकि उनके सीरियल से ज्यादा ऋत्विक धनजानी के साथ उनका रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था. वहीं जब यह रिश्ता टूटा तो टीवी इंडस्ट्री और कपल के फैंस शॉक्ड रह गए थे. हालांकि आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं और एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की शादी में दोनों शामिल हुए थे और मस्ती करते हुए नजर आए थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | जियो हॉटस्टार पर दशहरा पर होगा रावण के अंत का आरंभ, 7वें सीजन के साथ इस दिन लौट रहा द लीजेंड्स ऑफ हनुमान

Featured Video Of The Day
कनॉट प्‍लेस में हुआ था पथराव, CJP प्रदर्शन का नया वीडियो सामने आया
Topics mentioned in this article
Ali Baba Aur 40 Bhoot
Jio Hotstar
Jio Hotstar  series
Jio Hotstar Trending