क्या आप यकीन करेंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक प्लेन सिर्फ ₹450 (World's Largest Electric Plane) की बिजली में हवा में उड़ सकता है? स्वीडन की कंपनी हार्ट एयरोस्पेस (Heart Aerospace) ने X1 नामक एक बैटरी चालित (Battery Powered) 30 सीटर विमान का सफल परीक्षण किया है। न्यूयॉर्क (New York) में हुई इस उड़ान में विमान 27 मिनट तक हवा में रहा। इस वीडियो में सिद्धार्थ प्रकाश बता रहे हैं कि एविएशन सेक्टर (Aviation Sector) में होने वाले इस क्रांतिकारी बदलाव का असली सच क्या है। जानिए कैसे बैटरी का भारी वजन इस तकनीक की सबसे बड़ी चुनौती है और कैसे हाइब्रिड विमान (Hybrid-Electric Flights) आने वाले समय में हवाई सफर को 40% तक सस्ता कर सकते हैं। 2031 तक लॉन्च होने वाले ES-30 विमान से जुड़ी पूरी डिटेल और तकनीक का बारीक विश्लेषण आसान भाषा में समझने के लिए पूरा वीडियो जरूर देखें।