'SIT की जांच होगी?' चढ़ावा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान!

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने आशंका जताई कि चोरी के तार अनरजिस्टर्ड लोगों और चुनाव मैनेजमेंट से जुड़े हो सकते हैं.  सीएम योगी के मथुरा में कृष्ण मंदिर बनाने के बयान पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम के यहां चढ़ावा चोरी हो गया, अब क्या 'माखन चोर' के यहां भी चोरी का इरादा है? NEET और अन्य पेपर लीक मामलों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जो सरकार एक सामान्य परीक्षा नहीं करा सकती, वह विश्व पटल पर क्या उदाहरण पेश करेगी. यह सीधे तौर पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है. लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के लिए अखिलेश ने सीधे तौर पर सरकार के भ्रष्टाचार और सही उपकरणों की कमी को जिम्मेदार ठहराया. यूपी में बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर पर बड़ा आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि ज्यादातर फेक एनकाउंटर PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय के लोगों के हुए हैं, जबकि कार्रवाई करने वाले मुख्यमंत्री की जाति के लोग हैं.

संबंधित वीडियो