देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78000 से ज्यादा नए मामले आने से संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 78,357 नए COVID-19 के मामले दर्ज किए गए हैं. इन सब के बीच सवाल यह खड़ा हो रहा है कि कम भरोसेमंद टेस्ट पर सरकार इतना अधिक भरोसा क्यों कर रही है? RT-PCR टेस्ट को अधिक विश्वसनीय माना जाता है.