ईरान के निशाने पर अरब देश, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह?

  • 5:45
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2026

अमेरिका के बड़े हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी. ऐसा लग रहा था कि ईरान पहले से ही पलटवार की तैयारी में था और अमेरिकी हमले का इंतजार कर रहा था. जैसे ही अमेरिका ने कार्रवाई की, ईरान ने अरब देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने बहरीन की ओर मिसाइलें दागीं. इसके अलावा उसने अपने उन्नत ड्रोन भी हमलों में इस्तेमाल किए. रात के समय किए गए इन हमलों में कई जगह आसमान में विस्फोट और रोशनी देखी गई. ईरान के ड्रोन और मिसाइलों को लेकर दावा किया गया कि उनका लक्ष्य अरब देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने थे.