विराट ने मैदान ऐसा क्या किया, अनुष्का ने पकड़ लिया अपना माथा | RCB IPL 2026

  • 1:45
  • प्रकाशित: अप्रैल 16, 2026

विराट कोहली जब क्रीज पर होते हैं तो उनसे बड़ी पारी की उम्मीद अपने आप बन जाती है. इस मुकाबले में भी विराट शानदार फॉर्म में दिखे और 34 गेंदों पर 49 रन की धमाकेदार पारी खेली. 6 चौके और 1 छक्का लगाते हुए उन्होंने टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया. लेकिन जैसे ही विराट 49 रन पर आउट हुए, स्टेडियम में बैठे फैंस के साथ‑साथ अनुष्का शर्मा की भी प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बन गई. अनुष्का का माथा पकड़ना कैमरे में कैद हुआ और वही पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.


यह बहुत ही दुर्लभ मौका था जब विराट कोहली “नर्वस फोर्टीज” का शिकार हुए. आमतौर पर ऐसे दबाव भरे मौकों पर विराट बड़ी पारी खेलकर मैच खत्म करते हैं. पिछले मैच में चोट और स्ट्रैप के साथ खेलने के बाद भी विराट की फिटनेस और कमाल की बल्लेबाजी ने एक बार फिर सबको प्रभावित किया. नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने विराट की फिटनेस और डिसिप्लिन की जमकर तारीफ की.
डिफेंडिंग चैंपियन बैंगलोर की टीम इस जीत के साथ टॉप पर पहुंच चुकी है और फैंस को एक बार फिर ट्रॉफी की उम्मीद नजर आने लगी है. विराट कोहली का जोश, फिटनेस और जज़्बा यह दिखाता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है.


देखिए इस मुकाबले की पूरी कहानी, अनुष्का शर्मा की वायरल प्रतिक्रिया और विराट कोहली की शानदार पारी की हर डिटेल, सिर्फ NDTV India पर.