बांग्लादेश में हिंदुओं को खुले मंच से धमकी, अलकायदा से जुड़े मौलवी का भड़काऊ वीडियो देखिए

  • 2:37
  • प्रकाशित: अगस्त 19, 2026

बांग्लादेश के चटगांव में आयोजित एक रैली के दौरान चरमपंथी मौलवी हारून इजहार ने हिंदू समुदाय और विशेष रूप से 'इस्कॉन' का नाम लेते हुए भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया. उसने हिंदुओं को चेतावनी देते हुए उन्हें आसानी से निशाना बनाने और कुचलने करने की बात कही. धमकी देने वाला मुख्य आरोपी हारून इजहार अलकायदा (Al-Qaeda) जैसे वैश्विक आतंकी संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है. सुरक्षा विश्लेषकों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध निगरानी रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में सामाजिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं. अलकायदा जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठन छोटे-छोटे स्थानीय गुट बनाकर बांग्लादेश में पैर पसार रहे हैं.

संबंधित वीडियो