India-America Trade Deal: भारत और अमेरिका आखिरकार व्यापार समझौते (Trade Deal) पर सहमत हो दिए हैं. इसके तहत ट्रंप सरकार ने पारस्परिक टैरिफ (आयात शुल्क) को पिछले 25% से घटाकर 18% कर दिया है. वहीं रूस के साथ तेल व्यापार के चलते लगाया गया अतिरिक्त 25% टैरिफ पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. इस तरह कुल मिलाकर देखा जाए तो टैरिफ में 32% की राहत मिली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह व्यापार समझौता 'तत्काल प्रभाव से लागू' होगा, जो भारत के लिए टैरिफ में तत्काल राहत का संकेत है.