थप्पड़ कांड के बाद कहां लापता हो गया पीड़ित?

  • 3:41
  • प्रकाशित: अगस्त 02, 2025

 

ये कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में हुई वो शर्मनाक हकीकत है, जिसने हवा में इंसानियत पर ही सवाल खड़ा कर दिया। ये सिर्फ एक थप्पड़ की कहानी नहीं, बल्कि हमारे समाज की संवेदनशीलता पर उठे एक बड़े सवाल की कहानी है। मुंबई से कोलकाता के लिए उड़ी इंडिगो की फ्लाइट 6E138 में सब कुछ सामान्य था। तभी एक यात्री की तबीयत बिगड़ने लगी, उसे पैनिक अटैक आया। उसकी हालत देखकर क्रू मेंबर्स उसे संभालने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे थे।लेकिन तभी एक दूसरा यात्री, जिसका नाम हाफिजुल रहमान बताया जा रहा है, अपनी सीट से उठा। लोगों को लगा कि शायद वो मदद करने जा रहा है, लेकिन उसने जो किया वो किसी ने सोचा भी नहीं था। उसने बिना किसी उकसावे के, उस बीमार और परेशान यात्री के मुँह पर एक ज़ोरदार तमाचा जड़ दिया। इस हरकत के बाद पूरी फ्लाइट में हंगामा मच गया। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक यात्री ने चिल्लाकर कहा, "मारा क्यों? हाथ उठाने का हक़ किसने दिया?" आरोपी ने बेशर्मी से जवाब दिया, "मुझे प्रॉब्लम हो रही थी।"

संबंधित वीडियो