कभी 'सिंघम' कभी 'भाई': CM मोहन यादव के 2 रूप, 'एक्‍शन ऑन द स्पॉट'

  • 11:23
  • प्रकाशित: अगस्त 23, 2026

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एनडीटीवी के साथ एक विशेष बातचीत में अपनी सरकार की कार्यशैली और प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपना पक्ष रखा. सीएम यादव इन दिनों दोहरी भूमिका में नजर आते हैं. एक तरफ लापरवाह अधिकारियों पर 'सिंघम' की तरह ऑन-द-स्पॉट सख्त कार्रवाई करते नजर आते हैं. वहीं, दूसरी तरफ 'लाड़ली बहनों' के बीच स्नेही भाई के रूप में दिखते हैं. 
इंटरव्‍यू के दौरान CM मोहन यादव ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की प्रक्रिया पर जोर दिया. उन्होंने दावा किया कि एक संवैधानिक समिति के माध्यम से 10 लाख से अधिक सुझाव लिए गए, जिसमें 76% मुस्लिम महिलाओं ने यूसीसी का समर्थन किया है. उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और वंदे मातरम का विरोध करके देश को बांटने वाली मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने राहुल गांधी द्वारा थाने पर धरना देने को नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा के खिलाफ बताया.

संबंधित वीडियो