लोकसभा चुनाव अब नजदीक आ चुके हैं, कभी भी आचार संहिता लग सकती है. चुनाव तैयारियों और कांग्रेस के बड़े नेताओं का लगातार पार्टी छोड़ने पर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में हैट्रिक लगाएगी और 400 सीट लेकर आएगी. जनता पीएम मोदी को दोबारा से प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती है.