मुर्शिदाबाद के धमकाल इलाके में वोटरों को धमकाने का आरोप सामने आया है. शिकायत के बाद मौके पर पुलिस और सुरक्षा बल पहुँचे और हालात काबू में करने की कोशिश की. मतदान के दौरान हुमायूं कबीर और स्थानीय लोगों के बीच बहस व झड़प देखने को मिली. आरोप है कि टीएमसी समर्थकों के विरोध के चलते तनाव बढ़ा, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.