शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गंगानगर दौरे में सरकारी स्कूलों की हकीकत सामने आ गई. औचक निरीक्षण में प्रिंसिपल बिना अनुमति के नदारद मिले और पढ़ाई का स्तर बेहद कमजोर पाया गया. कम नामांकन, खराब बुनियादी सुविधाएं और जवाबदेही पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए. अचानक निरीक्षण से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया.