West Bengal Counting Day: ममता बनर्जी के आरोपों पर EC का जवाब, हर काउंटिंग सेंटर पर कड़ी निगरानी

मतगणना के दिन पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने NDTV से खास बातचीत में चुनावी तैयारियों, सुरक्षा इंतज़ामों और लगाए जा रहे आरोपों पर खुलकर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में अब तक सबसे कम हिंसा हुई है, जो चुनाव आयोग और प्रशासन की सतर्कता का नतीजा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बिजली कटौती और CCTV बंद होने के आरोपों पर मनोज अग्रवाल ने साफ किया कि बिजली आपूर्ति राज्य सरकार के अधीन है, न कि चुनाव आयोग के. सभी 77 काउंटिंग सेंटर्स पर डबल जनरेटर बैकअप, कड़ी सुरक्षा और CCTV निगरानी मौजूद है. स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग हॉल में बिना पहचान और अनुमति कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता. उन्होंने भरोसा दिलाया कि तीन‑स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, CAPF की तैनाती और त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) पूरी तरह सक्रिय हैं. काउंटिंग सेंटर के बाहर भी हालात पर नजर रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है. प्रशासन पूरी तरह तैयार है ताकि मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके. आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होते ही महीनों की सियासत नतीजों में बदल जाएगी. पांच राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला आज सामने आएगा. ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए.

संबंधित वीडियो