Suvendu Adhikari PA Murder: कोलकाता के मध्यमग्राम में हुए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब तेज हो गई है. मौके पर पहुंची सीआईडी और फोरेंसिक टीम लगातार सबूत जुटा रही है, जबकि CCTV फुटेज से वारदात की पूरी साजिश सामने आने लगी है.
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि हमलावर बाइक से गाड़ी का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही फायरिंग कर फरार हो गए. घटना को बेहद प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे प्री-प्लान्ड किलिंग का शक और गहरा गया है.
अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हत्यारों को पकड़ना है, जबकि इस सनसनीखेज वारदात ने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.