Suvendu Adhikari PA Murder: PA का Murder किसका Order? बंगाल के भावी मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मार कर हत्या कर दी है. मध्यमग्राम में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है. मौके पर पहुंचे हमारे सहयोगी ने चश्मदीद आदित्य से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही संदिग्ध गाड़ी तेज रफ्तार में उन्हें ओवरटेक करते हुए आगे निकली थी.
करीब 150 मीटर आगे जाकर गाड़ी अचानक रुकी और कुछ ही सेकंड में फायरिंग की आवाजें गूंज उठीं. चश्मदीद के मुताबिक, हमलावर बाइक से आए थे और बेहद प्रोफेशनल तरीके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पूरी घटना को प्री-प्लान्ड बताया जा रहा है.
इस बीच पुलिस ने जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के एंगल से भी जांच जारी है, जबकि हमलावरों के हेलमेट पहनकर आने और अत्याधुनिक हथियार इस्तेमाल करने की आशंका जताई जा रही है. पूरे मामले में सियासत भी गर्म हो गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.