Vizhinjam Port: होर्मुज खाड़ी में जारी संकट और समुद्री रास्तों की नाकेबंदी के बीच, एक अहम भारतीय बंदरगाह समुद्री कारोबार के एक बड़े विकल्प के तौर पर उभर रहा है। केरलम के विझिंजम पोर्ट पर जहाज़ों की आवाजाही अचानक काफ़ी बढ़ गई है। 100 से ज़्यादा जहाज़ क़तार में हैं और यहां ठहरने की जगह चाह रहे हैं। अश्विन नंदकुमार की ख़ास रिपोर्ट।