अन्नामलाई यूनिवर्सिटी के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन छात्रों की डिग्री को वैध माना है जिन्होंने मद्रास हाई कोर्ट के अंतरिम आदेशों के तहत कोर्स पूरा किया था। हालांकि, इस राहत के साथ कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी जुड़ी हैं। इस वीडियो में NDTV इंडिया के सीनियर एडिटर आशीष कुमार भार्गव और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील रितेश अग्रवाल पूरे फैसले का विश्लेषण कर रहे हैं।