IPL 2026: जो अब तक कोई टीम न कर सकी, पंजाब ने कर दिखाया

  • 0:56
  • प्रकाशित: अप्रैल 20, 2026

चैंपियन Punjab ने इतिहास रच दिया है. IPL के 18 सीजन में जो कोई टीम नहीं कर पाई, वो पंजाब ने कर दिखाया. लगातार 6 मैचों तक अजेय रहते हुए टेबल टॉपर बनना, वो भी धुआंधार बल्लेबाज़ी के साथ. इस मैच में गिरे कुल 32 छक्के, जिनमें से 21 अकेले पंजाब ने लगाए. प्रियांश आर्य और कूपर कोनी की 182 रन की रिकॉर्ड साझेदारी, 7 विकेट पर 254 रनों का सबसे बड़ा स्कोर, और सीजन का सबसे महंगा ओवर—हर तरफ रिकॉर्ड ही रिकॉर्ड. Punjab ने बता दिया है कि वो टॉप पर क्यों है. क्या अब उन्हें कोई रोक पाएगा?