त्रिपुरा में रविवार, 17 मई को एक वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. इस वीडियो में एक घर के अंदर पूजा के कमरे में भगवान के सामने नोटों के बंडलों की गड्डियां रखी दिखाई दीं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद त्रिपुरा पुलिस की एक महिला कांस्टेबल और उसके त्रिपुरा स्टेट राइफ़ल्स के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही, 15 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है. ऐसी आशंका है कि यह मामला करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले से जुड़ा हो सकता है.