Election Commission Command Center: पश्चिम बंगाल में मतगणना से ठीक पहले चुनाव आयोग का हाई‑टेक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम पूरी तरह एक्टिव हो गया है. BBD बाग स्थित इस नर्व सेंटर से पूरे राज्य के काउंटिंग सेंटर्स पर पल‑पल नजर रखी जा रही है. करीब 300 माइक्रो ऑब्जर्वर्स, जो केंद्रीय सरकारी कर्मचारी हैं, लाइव स्क्रीन के ज़रिए हर गतिविधि को मॉनिटर कर रहे हैं.
काउंटिंग सेंटर्स और EVM स्ट्रॉन्ग रूम्स के बाहर क्या हो रहा है, इसकी लाइव ट्रैकिंग की जा रही है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर भी एक्टिव है, जहां कॉल आते ही तुरंत कार्रवाई की व्यवस्था है. जरूरत पड़ने पर क्विक रिएक्शन टीम मौके पर भेजी जा रही है.
तीन‑स्तरीय सुरक्षा, CCTV निगरानी और सख्त कानून‑व्यवस्था के बीच गिनती शुरू होने जा रही है. अब बस थोड़ी ही देर में साफ हो जाएगा कि बंगाल ने क्या फैसला किया है—बीजेपी या तृणमूल कांग्रेस.